• Home
  • मुख्य समाचार
  • बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजद का बड़ा दांव: छह सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान, दो सीटों पर मंथन जारी
Image

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजद का बड़ा दांव: छह सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान, दो सीटों पर मंथन जारी

पटना, 12। सितम्बर (अविनाश कुमार) बिहार विधान परिषद के आगामी स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक दांव खेलते हुए छह सीटों पर अपने अधिकृत उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया। पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी होते ही चुनावी मैदान की तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है और संभावित मुकाबले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल की ओर से जारी सूची के अनुसार, पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. संजीव कुमार सिंह को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दिलीप कुमार राजद के उम्मीदवार होंगे।

इसके अलावा कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नीतेश कुमार, दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अनिल कुमार झा, सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रो. जयराम यादव और तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. रश्मि विनायक गौतम को पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है। आठ में छह सीटों पर राजद ने खोले पत्ते राजद की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि दो अन्य सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर अभी विचार-विमर्श चल रहा है। यानी विधान परिषद की स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की कुल आठ सीटों में से छह सीटों पर पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं, जबकि दो सीटों को लेकर फैसला होना बाकी है। इन चुनावों को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनावी समीकरण सामान्य विधानसभा चुनाव से अलग होते हैं और यहां मतदाताओं के बीच उम्मीदवारों की व्यक्तिगत पकड़, शैक्षणिक एवं सामाजिक मुद्दे तथा संगठन की सक्रियता महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। राजद द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब अन्य दलों की ओर से भी उम्मीदवारों के नाम सामने आने की संभावना बढ़ गई है। छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही राजद ने चुनावी रणनीति को धार देने का संकेत दिया है। आने वाले दिनों में प्रत्याशियों के प्रचार अभियान और राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top