• Home
  • मुख्य समाचार
  • कोसी का कहर: रेलवे लाइन बांध का 15 मीटर हिस्सा टूटा, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
Image

कोसी का कहर: रेलवे लाइन बांध का 15 मीटर हिस्सा टूटा, कई गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

पटना, 11 सितम्बर (पटना डेस्क) भागलपुर जिले के नवगछिया में कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव ने एक बार फिर तबाही का खतरा पैदा कर दिया है। रंगरा चौक प्रखंड के बनिया में कोसी के दबाव से रेलवे लाइन बांध का करीब 15 मीटर हिस्सा टूट गया। बीती रात तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के बाद नदी के जलस्तर में अचानक उछाल आया, जिससे बांध पर दबाव बढ़ गया और उसका एक हिस्सा ध्वस्त हो गया।बांध टूटते ही कोसी का पानी तेज रफ्तार से आसपास के इलाकों में फैलने लगा। पानी का बहाव साधोपुर, मसूदनपुर, बैसी, भवानीपुर और नवगछिया-बनिया सहित निचले इलाकों की ओर बढ़ रहा है। सैलाब के तेज प्रवाह ने साधोपुर से बनिया को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के आधे हिस्से को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है।

अचानक बिगड़े हालात से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई है। रंगरा प्रखंड के मदरौनी और चापर गांव पहले से ही बाढ़ की चपेट में बताए जा रहे हैं। ऐसे में रेलवे लाइन बांध टूटने के बाद आसपास के अन्य गांवों पर भी जलमग्न होने का खतरा मंडराने लगा है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की तैयारी में जुटे हैं।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी अलंकृता पांडे पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमों को मौके पर सक्रिय किया गया है। जल संसाधन विभाग और रेलवे के कर्मचारी उफनती कोसी के बीच टूटे बांध की मरम्मत और रिस्टोरेशन कार्य में जुटे हैं। हालांकि तेज बहाव के कारण कटावरोधी कार्य में भारी मुश्किलें आ रही हैं।

बीडीओ प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद है। प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। स्थानीय निवासी पीयूष राज और मोहम्मद इफ्तेखार के अनुसार पानी की रफ्तार बेहद तेज है और कुछ ही घंटों में हालात तेजी से बिगड़े हैं। प्रशासन की प्राथमिकता पानी के वेग को नियंत्रित कर बांध की जल्द मरम्मत करना और आबादी वाले इलाकों को सैलाब की चपेट में आने से बचाना है।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top