• Home
  • मुख्य समाचार
  • बाढ़ का कहर: एक ही बस्ती से उठीं पांच अर्थियां, मां और तीन बच्चों समेत पांच की डूबकर मौत
Image

बाढ़ का कहर: एक ही बस्ती से उठीं पांच अर्थियां, मां और तीन बच्चों समेत पांच की डूबकर मौत

पटना, 10 सितम्बर (पटना डेस्क) भागलपुर जिले में गंगा और सहायक नदियों की बाढ़ अब जानलेवा हादसों का रूप लेने लगी है। गुरुवार को बाढ़ के पानी में डूबने से पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य मां और उसके दो मासूम बेटे व एक बेटी शामिल हैं। पांचवीं मृतका पड़ोस में रहने वाली महिला होमगार्ड की 16 वर्षीय बेटी बताई गई है। एक ही बस्ती से पांच शव उठने की खबर मिलते ही इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। हृदयविदारक हादसा खुटहा पंचायत के साह टोला के समीप हुआ। मृतकों की पहचान मुकेश साह की 35 वर्षीय पत्नी मंचो देवी, पुत्र अभिषेक कुमार (9), अक्षय कुमार (8), पुत्री सोनाक्षी कुमारी (13) और पड़ोसी महिला होमगार्ड लुखो देवी की पुत्री अंशु प्रिया (16) के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाढ़ का पानी सड़क और संपर्क मार्गों के ऊपर तेज धार में बह रहा था। पानी के तेज बहाव के कारण सड़क और उसके किनारे मौजूद गहरे नाले का अंतर पूरी तरह खत्म हो गया था। सभी लोग सड़क के रास्ते सुरक्षित स्थान की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक व्यक्ति का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में खिंचने लगा। उसे बचाने की कोशिश में एक-एक कर पांचों लोग तेज बहाव की चपेट में आ गए।चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी को काफी मशक्कत के बाद पानी से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में सभी को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल के मायागंज इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद पांचों को मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। खुटहा पंचायत के मुखिया देवेंद्र कुमार ने परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि एक साथ पांच लोगों की मौत ने दो परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। मुखिया ने जिला प्रशासन और राज्य आपदा प्रबंधन विभाग से पीड़ित परिवारों को आपदा राहत नियमावली के तहत शीघ्र अनुग्रह राशि, अंत्येष्टि सहायता और अन्य सरकारी लाभ उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top