• Home
  • मुख्य समाचार
  • सड़क पर पानी गिराने को लेकर खूनी जंग, देवर-भाभी की मौत से मचा हड़कंप
Image

सड़क पर पानी गिराने को लेकर खूनी जंग, देवर-भाभी की मौत से मचा हड़कंप

मोतिहारी, 10 सितम्बर (गौरव कुमार गुप्ता) पूर्वी चंपारण जिले के पताही थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम सड़क पर पानी गिराने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में धारदार हथियार से हमला किए जाने के बाद देवर-भाभी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दो लोगों की मौत के बाद जमुनी टोला में तनाव का माहौल है। एहतियातन पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना पताही थाना क्षेत्र की जिहुली पंचायत के जमुनी टोला की है। बताया गया कि सड़क पर पानी गिराने को लेकर दो पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मोहसीन अख्तर द्वारा सड़क पर पानी गिराने पर संजय सिंह ने आपत्ति जताई थी।

इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आई है। घटना में मरीना खातून (35), जमील अख्तर (36) और मोहसीन अख्तर (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पताही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद मरीना खातून और जमील अख्तर की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतका मरीना खातून और जमील अख्तर रिश्ते में देवर-भाभी बताए गए हैं।

वहीं घायल मोहसीन अख्तर का उपचार जारी है और उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।दो मौतों के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पताही थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि घटना में तीन लोग घायल हुए थे, जिनमें दो की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस विवाद के मूल कारण, हमले में शामिल लोगों और घटना की पूरी परिस्थितियों की गहन जांच कर रही है।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top