• Home
  • मुख्य समाचार
  • बाढ़ के बीच नाव पर निकले नित्यानंद राय: पीड़ितों तक पहुंचाया राहत, मोहनपुर में हालात देख अफसरों को दिए त्वरित राहत के निर्देश
Image

बाढ़ के बीच नाव पर निकले नित्यानंद राय: पीड़ितों तक पहुंचाया राहत, मोहनपुर में हालात देख अफसरों को दिए त्वरित राहत के निर्देश

समस्तीपुर, 08 सितम्बर (हर्षिता “अश्क”) जिले में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री एवं उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय ने मोहनपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों का हाल जाना। मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक महकमे में भी सक्रियता बढ़ी रही। उन्होंने बाढ़ से घिरे इलाकों का जायजा लेने के साथ प्रभावित परिवारों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। दौरे के दौरान नित्यानंद राय ने प्रशासन की ओर से संचालित सामुदायिक रसोई, पशु शिविर, मेडिकल कैंप और स्वच्छ पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया।

उन्होंने अधिकारियों से राहत व्यवस्था की जानकारी लेते हुए यह भी जाना कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक आवश्यक सुविधाएं नियमित रूप से पहुंच रही हैं या नहीं। बाढ़ की वजह से जलजमाव में घिरे कई टोले और बस्तियों तक पहुंचना मुश्किल बना हुआ है। ऐसे में मंत्री खुद नाव पर सवार होकर प्रभावित इलाकों में पहुंचे। उन्होंने पानी से घिरे लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया और उनकी परेशानियों को करीब से समझा। लोगों ने भोजन, राहत सामग्री और अन्य जरूरी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

निरीक्षण के दौरान नित्यानंद राय ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपदा की इस घड़ी में किसी भी परिवार को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार तक त्वरित राहत पहुंचाई जाए और जीआर (ग्रैच्युटस रिलीफ) के वितरण में तेजी लाई जाए।मंत्री ने अधिकारियों को राहत कार्यों में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरतने तथा प्रभावित लोगों की जरूरतों के अनुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

उनके दौरे के दौरान अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार जलजमाव के बीच प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है। वहीं मंत्री के स्थलीय निरीक्षण के बाद प्रभावित परिवारों को राहत व्यवस्था और तेज होने की उम्मीद जगी है।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top