• Home
  • मुख्य समाचार
  • बक्सर में विकास योजनाओं पर डीएम का सख्त रुख, हर पंचायत में 10 सरकारी ढांचों के जीर्णोद्धार का निर्देश
Image

बक्सर में विकास योजनाओं पर डीएम का सख्त रुख, हर पंचायत में 10 सरकारी ढांचों के जीर्णोद्धार का निर्देश

बक्सर, 05 सितम्बर (विक्रांत) ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के समेकित विकास को लेकर जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में शनिवार, 5 सितंबर 2026 को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में योजनाओं के क्रियान्वयन और उनकी निगरानी को लेकर बैठक हुई। बैठक में सरकारी भवनों के जीर्णोद्धार, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और शहरों में साफ-सफाई को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले की प्रत्येक पंचायत में कम से कम 10 सरकारी संरचनाओं के जीर्णोद्धार और मरम्मति से जुड़ी योजनाओं की जानकारी जुटाई जाए। आवश्यकता के अनुसार इन योजनाओं को ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) में शामिल कराने के लिए कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में VB G-RAM G के माध्यम से विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित निर्माण योजनाओं को शामिल करने पर भी जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करते हुए संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाए। शहरी क्षेत्रों को लेकर भी जिला पदाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए। सभी नगर निकायों के पदाधिकारियों को सरकारी संस्थानों और नगर निकायों की संरचनाओं की मरम्मति, जीर्णोद्धार और रंग-रोगन के लिए नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। साथ ही शहरों में पर्याप्त साफ-सफाई बनाए रखने और कचरा हटाने की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में कचरा प्रबंधन को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए गए। निर्धारित स्थलों के अलावा अन्य स्थानों पर कचरा फैलाने वाले लोगों के खिलाफ नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई करने को कहा गया। प्रशासन ने साफ-सफाई व्यवस्था में लापरवाही नहीं बरतने की हिदायत दी। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ निर्धारित कार्यों की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। बैठक में उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, सिविल सर्जन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, नगर निकायों के पदाधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी और अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top