• Home
  • मुख्य समाचार
  • समस्तीपुर में गूंजा जय गुरु रविदास का उद्घोष: 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता का दिया संदेश
Image

समस्तीपुर में गूंजा जय गुरु रविदास का उद्घोष: 650वीं जयंती पर निकली भव्य कलश यात्रा, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

समस्तीपुर, 19 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के अवसर पर बुधवार को समस्तीपुर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। समाहरणालय परिसर से शुरू हुई इस यात्रा को सांसद शांभवी चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दो विशेष वाहनों के साथ निकली इस यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, विकास मित्र, जीविका दीदी, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहायिकाएं और विभिन्न प्रखंडों के कल्याण विभाग के कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कलश यात्रा समाहरणालय परिसर से मोहनपुर रोड स्थित नक्कू स्थान पहुंची।

इसके बाद मोहनपुर चौक स्थित महादेव मंदिर में विधि-विधान के साथ कलश की स्थापना की गई। इस दौरान पूरे वातावरण में संत शिरोमणि श्री रविदास जी महाराज अमर रहें और ‘जय गुरु रविदास’ के जयघोष गूंजते रहे। उपस्थित लोगों ने संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में विधायक तरुण कुमार, अश्वमेघ देवी, विधान परिषद सदस्य सहित जिला प्रशासन की ओर से अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी मणिभूषण ठाकुर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

सभी ने संत रविदास के विचारों को आज के समाज के लिए प्रासंगिक बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।प्रशासन के अनुसार, यह कलश यात्रा 19 और 20 अगस्त तक जिले के सभी प्रखंडों के अनुसूचित जाति टोलों में भ्रमण करेगी। यात्रा के माध्यम से संत रविदास के जीवन-दर्शन, सामाजिक न्याय, समानता और मानवता के संदेश को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल जयंती मनाना नहीं, बल्कि संत रविदास के विचारों को सामाजिक चेतना का हिस्सा बनाना है। कलश यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि सामाजिक सद्भाव और समरसता की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सके।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top