• Home
  • मुख्य समाचार
  • शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले के नारों से गूंजा डुमरांव: 1942 के वीर सपूतों को राजकीय सम्मान, परिजनों के लिए बड़ी घोषणाएं
Image

शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले के नारों से गूंजा डुमरांव: 1942 के वीर सपूतों को राजकीय सम्मान, परिजनों के लिए बड़ी घोषणाएं

बक्सर, 16 अगस्त (विक्रांत) भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान 16 अगस्त 1942 को अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ सीने पर गोलियां खाकर शहीद हुए डुमरांव के वीर सपूतों की स्मृति में रविवार को शहीद दिवस पर भव्य राजकीय समारोह आयोजित किया गया। स्थानीय अमर शहीद पार्क में अनुमंडल प्रशासन के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति का ऐसा माहौल बना कि पूरा नगर “सन 42 के वीर सपूत अमर रहें” और “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा।

समारोह का शुभारंभ जिला प्रभारी सह राज्य सरकार के मंत्री नंद किशोर राम, क्षेत्रीय विधायक राहुल कुमार सिंह, जिलाधिकारी साहिला, पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य, डीडीसी निहारिका छवि, एएसपी पोलत्स कुमार, एसडीओ राजीव कुमार, डुमरांव थानाध्यक्ष संजय सिन्हा तथा अन्य अधिकारियों ने अमर शहीदों की प्रतिमाओं और शहीद स्तूप पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम में शहीद स्मारक समिति के सदस्य, शहीदों के परिजन और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री नंद किशोर राम ने शहीदों के भूमिहीन परिजनों को वासभूमि का बासगीत पर्चा उपलब्ध कराने तथा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की घोषणा की।

उन्होंने शहीद परिवार के एक आश्रित को पेंशन दिलाने का मुद्दा विधानसभा में उठाने का भी आश्वासन दिया।वहीं विधायक राहुल कुमार सिंह ने डुमरांव के महान स्वतंत्रता सेनानी कपिल मुनि कमकर की स्मृति में एनएच-120 के स्टेशन रोड का नाम “अमर शहीद कपिल मुनि मार्ग” कराने का भरोसा दिलाया। समारोह के दौरान कपिल मुनि कमकर, रामदास सोनार, गोपाल जी खरवार, रामदास लोहार सहित अन्य अमर शहीदों के परिजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।शहीद स्मारक समिति के संयोजक संजय चंद्रबंशी के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने मंत्री, विधायक तथा प्रशासनिक अधिकारियों को स्मृति-चिन्ह और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन राज हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक अनुराग मिश्रा ने किया।इससे पूर्व जिला पुलिस प्रशासन ने शहीदों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। सुबह प्रभात फेरी निकाली गई, जबकि शाम होते ही शहीद पार्क रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। शहीद कपिल मुनि और गोपाल जी खरवार के परिजनों ने पारंपरिक जुलूस एवं पूजा-अर्चना के साथ अपने वीर पूर्वजों को श्रद्धांजलि दी। पूरे आयोजन ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों की गौरवगाथा को एक बार फिर जीवंत कर दिया।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top