• Home
  • मुख्य समाचार
  • तिरंगे के रंग में रंगा डुमरांव: एनसीसी कैडेट्स ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे
Image

तिरंगे के रंग में रंगा डुमरांव: एनसीसी कैडेट्स ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

बक्सर, 12 अगस्त (विक्रांत) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डुमरांव नगर में देशभक्ति का जोश देखते ही बना। स्थानीय विभिन्न महाविद्यालयों से जुड़े एनसीसी छात्र-छात्राओं ने बुधवार को तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लेकर निकले कैडेट्स के नारों से पूरा इलाका देशभक्ति के रंग में रंग गया। डीके कॉलेज परिसर से निकली तिरंगा यात्रा की अगुवाई प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी और सीटीओ प्रो. अरवाब खां ने की।

एनसीसी कैडेट्स की यह यात्रा नया भोजपुर और स्टेशन रोड से गुजरते हुए वापस कॉलेज परिसर पहुंची। रास्ते में लोगों ने उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया। इसी क्रम में सुमित्रा महिला कॉलेज की एनसीसी से जुड़ी छात्राओं ने भी तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा का नेतृत्व कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शोभा सिंह और एनसीसी अधिकारी अमृता सिंह ने किया।

छात्राओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ लोगों को राष्ट्र की एकता और अखंडता का संदेश दिया।वहीं, कृषि कॉलेज डुमरांव के छात्र-छात्राओं ने भी तिरंगा यात्रा निकालकर कार्यक्रम में उत्साह का रंग भर दिया।

विभिन्न कॉलेजों से निकली यात्राओं में एनसीसी कैडेट्स का अनुशासन और राष्ट्रप्रेम खास आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे आयोजन के दौरान वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top