• Home
  • मुख्य समाचार
  • मजदूर-किसानों का समाहरणालय पर जोरदार हल्लाबोल: 4 श्रम कोड वापस लेने से लेकर एमएसपी की कानूनी गारंटी तक उठी मांग, सड़क पर थमा यातायात
Image

मजदूर-किसानों का समाहरणालय पर जोरदार हल्लाबोल: 4 श्रम कोड वापस लेने से लेकर एमएसपी की कानूनी गारंटी तक उठी मांग, सड़क पर थमा यातायात

समस्तीपुर, 11 अगस्त (मोहम्मद जमशेद) ट्रेड यूनियनों एवं किसान संगठनों के देशव्यापी आह्वान पर सोमवार को ऐक्टू और अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले मजदूरों और किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सरकारी बस स्टैंड से निकला जुलूस विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए समाहरणालय पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने घंटों धरना देकर केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के कारण समाहरणालय के सामने मुख्य सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था भी प्रभावित रही। धरना-सभा की संयुक्त अध्यक्षता ऐक्टू राज्य परिषद सदस्य जीबछ पासवान एवं किसान महासभा के जिला अध्यक्ष महावीर पोद्दार ने की, जबकि संचालन ऐक्टू नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंने किया।

सभा में वक्ताओं ने मजदूरों और किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार पर उनकी समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।वक्ताओं ने केंद्र सरकार से चार श्रम कोड वापस लेने, मनरेगा में सालाना 200 दिनों के रोजगार की गारंटी और 700 रुपये दैनिक मजदूरी सुनिश्चित करने की मांग की। इसके अलावा खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने, टोपो लैंड के नाम पर किसानों की जमीनों पर कार्रवाई बंद करने तथा रैयतों को मालिकाना हक देने की मांग भी उठाई गई। किसानों का कर्ज माफ करने, 12 सेटेलाइट टाउनशिप और लैंड पुलिंग नीति वापस लेने तथा सभी फसलों पर कानूनी गारंटी के साथ न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) लागू करने की मांग को लेकर भी प्रदर्शनकारियों ने आवाज बुलंद की।

नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक एवं तेज किया जाएगा।सभा को राम सकल साह, दीनबंधु प्रसाद, अशोक यादव, विजय कुमार साह, भाग्य नारायण दास, शाहीद हुसैन, राम विनोद पासवान, सुशील कुमार, पूर्व पार्षद अर्जुन कुमार, दिलीप कुमार राय, मनोज कुमार राय और शत्रुघ्न राय समेत कई नेताओं ने संबोधित किया।प्रदर्शन के दौरान सड़क पर यातायात प्रभावित होने की सूचना पर एसडीओ राजेश कुमार प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उनकी मांगों को संबंधित विभागों तक पहुंचाने और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया और यातायात सामान्य हुआ।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top