• Home
  • मुख्य समाचार
  • बक्सर में तिरंगा अभियान को लेकर प्रशासन अलर्ट: हर घर फहराएगा राष्ट्रध्वज, 4 हजार जीविका दीदियां निकालेंगी भव्य तिरंगा यात्रा
Image

बक्सर में तिरंगा अभियान को लेकर प्रशासन अलर्ट: हर घर फहराएगा राष्ट्रध्वज, 4 हजार जीविका दीदियां निकालेंगी भव्य तिरंगा यात्रा

बक्सर, 07 अगस्त (विक्रांत) स्वतंत्रता दिवस को भव्य और राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाने की तैयारी को लेकर बक्सर अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। अनुमंडलाधिकारी की अध्यक्षता में भूमि उपसमाहर्ता टेशलाल सिंह की मौजूदगी में सभी प्रखंडों के बीडीओ, सीओ और राजस्व अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित कर कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया।बैठक में आगामी 12 अगस्त को प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के हर घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही करीब चार हजार जीविका दीदियां हाथों में तिरंगा लेकर भव्य जागरूकता रैली निकालेंगी। वहीं 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ का गायन भी किया जाएगा, जिसकी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भूमिहीन परिवारों को वास बंदोबस्ती पर्चा वितरित करने, लंबित दाखिल-खारिज मामलों के निष्पादन तथा अतिक्रमण से जुड़े मामलों के शीघ्र समाधान पर भी चर्चा हुई। अनुमंडलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से इन कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अनुमंडलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि वे केवल अपने विभागीय दायित्वों तक सीमित न रहें, बल्कि जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान में भी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी शासन के योद्धा हैं और उन्हें सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के साथ-साथ समाजसेवी की भावना से भी कार्य करना चाहिए।

बैठक में अनुमंडल के सभी सात प्रखंडों के अंचलाधिकारी (सीओ), प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) तथा राजस्व अधिकारियों ने भाग लिया। प्रशासन का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस को जनभागीदारी और राष्ट्रभक्ति के उत्सव के रूप में मनाने के साथ-साथ विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों में भी तेजी लाना है।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top