• Home
  • मुख्य समाचार
  • मुजफ्फरपुर को जाम से मिलेगी बड़ी राहत: करोड़ों की सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ, बनेगा आरओबी और सिक्स लेन रोड
Image

मुजफ्फरपुर को जाम से मिलेगी बड़ी राहत: करोड़ों की सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ, बनेगा आरओबी और सिक्स लेन रोड

।

मुजफ्फरपुर, 05 अगस्त (संतोष गुप्ता) शहर की वर्षों पुरानी ट्रैफिक समस्या को दूर करने की दिशा में बुधवार को बड़ी पहल की गई। पथ निर्माण विभाग के मंत्री ई. कुमार शैलेन्द्र ने कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार आधारभूत संरचना के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और शहरों में आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार करने का अभियान तेजी से चल रहा है।बुधवार को मंत्री ने मिठनपुरा चौक से इमली चौक सड़क एवं नाला निर्माण, गोबरसही रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) तथा रामदयालु से चांदनी चौक तक प्रस्तावित सिक्स लेन सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि इन महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के पूरा होने के बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात पहले की तुलना में काफी सुगम होगा और लंबे समय से लोगों को परेशान कर रही जाम की समस्या में बड़ी राहत मिलेगी।

नगर विधायक रंजन कुमार ने बताया कि मिठनपुरा से इमली चौक तक सड़क एवं नाला निर्माण कार्य लगभग 16 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा, जिसे दस माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं 167 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला गोबरसही रेलवे ओवरब्रिज शहर के यातायात को नई गति देगा और रेलवे फाटक पर लगने वाले लंबे जाम से लोगों को राहत मिलेगी।उन्होंने बताया कि रामदयालु से चांदनी चौक तक सिक्स लेन सड़क निर्माण को भी स्वीकृति मिल चुकी है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) से अनापत्ति प्रमाणपत्र मिलने के बाद करीब 45 करोड़ रुपये की लागत से यह परियोजना एक वर्ष में पूरी की जाएगी।

इसके निर्माण के बाद सर्विस लेन पर अतिक्रमण की समस्या भी काफी हद तक समाप्त होने की उम्मीद है। नगर विधायक ने जानकारी दी कि इसी माह से सिक्स लेन निर्माण का कार्य शुरू होगा। इसके अलावा साईं मंदिर से पीएनटी चौक, शक्तिनाथ मंदिर होते हुए मालीघाट नाका, काजी मोहम्मदपुर थाना से चंद्रलोक चौक, सिकंदरपुर पुल से चंदवारा पुल तक सड़क चौड़ीकरण तथा रामबाग चौक से बहलखाना होते हुए प्रभात सिनेमा तक सड़क निर्माण जैसी कई परियोजनाएं भी जल्द शुरू की जाएंगी।कार्यक्रम के बाद मंत्री और नगर विधायक ने सर्किट हाउस परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा पूर्वी जिलाध्यक्ष विवेक कुमार, अधीक्षण अभियंता ई. अंजनी कुमार, कार्यपालक अभियंता ई. गणेशजी सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top