• Home
  • मुख्य समाचार
  • सातवें दिन भी नहीं थमी सफाईकर्मियों की हुंकार: सड़कों पर उतरे कर्मचारी, नगर परिषद पर लगाए गंभीर आरोप
Image

सातवें दिन भी नहीं थमी सफाईकर्मियों की हुंकार: सड़कों पर उतरे कर्मचारी, नगर परिषद पर लगाए गंभीर आरोप

बक्सर, 05 अगस्त (विक्रांत) बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ एवं बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर चल रही राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को सातवें दिन भी जारी रही। डुमरांव नगर परिषद क्षेत्र में सफाईकर्मियों ने एक बार फिर सड़कों पर उतरकर अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में मांगों से जुड़ी तख्तियां लिए महिला और पुरुष सफाईकर्मियों ने शांतिपूर्ण मार्च निकालते हुए आम नागरिकों से समर्थन की अपील की।

हड़ताल के लगातार सातवें दिन भी समाधान नहीं निकलने से कर्मचारियों में रोष और गहरा गया है।रोज की तरह बुधवार की सुबह सभी सफाईकर्मी नगरपालिका बाजार परिसर में एकत्र हुए, जहां से विरोध मार्च की शुरुआत हुई। मार्च स्टेशन रोड, प्रखंड कार्यालय, खिरौली, कड़वी और रेलवे स्टेशन होते हुए दुर्गा मंदिर पहुंचा, जहां पहली सभा आयोजित की गई। इसके बाद जुलूस डीएस कोठी रोड से पुराना भोजपुर चौक पहुंचा, जहां दूसरी सभा हुई।

अंत में शिव मंदिर के समीप तीसरी सभा आयोजित कर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को दोहराया। पूरे मार्च के दौरान प्रदर्शनकारी सड़क किनारे शांतिपूर्वक खड़े होकर नगरवासियों से सहयोग और समर्थन की अपील करते रहे।सभा को बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के नगर सचिव शिव शंकर तिवारी, वरिष्ठ भाकपा नेता एवं जिला परिषद सदस्य केदार यादव, भाकपा माले नेता सर्वेश कुमार पांडेय, बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के नेता ओमप्रकाश यादव, भाकपा माले के नगर सचिव कृष्णा राम, मानरूप पासवान, कन्हैया पासवान तथा सफाईकर्मी मुन्नी देवी सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने कहा कि उनकी तीन प्रमुख मांगें राज्य सरकार से जुड़ी हैं, जबकि दस सूत्री मांगें नगर परिषद स्तर की हैं। उनका आरोप था कि नगर परिषद प्रशासन इन मांगों पर गंभीरता से विचार करने के बजाय आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास कर रहा है। नेताओं ने कार्यकारी चेयरमैन द्वारा मजदूर नेताओं पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यदि सफाईकर्मियों को सभी सुविधाएं समय पर मिल रही होतीं तो उन्हें आंदोलन का रास्ता नहीं अपनाना पड़ता। सभा के दौरान महिला सफाईकर्मी मुन्नी देवी ने सफाईकर्मियों की समस्याओं और कठिन परिस्थितियों को विस्तार से रखा।

प्रदर्शन में भगवान पासवान, जाबिर कुरैशी, शैलेन्द्र पासवान, रमिया देवी, शीला देवी, शोभा देवी, उधारी डोम, रिंकू राम, अजय जी, दीपक बास्फोर सहित बड़ी संख्या में सफाईकर्मी शामिल रहे। संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top