• Home
  • मुख्य समाचार
  • आर-पार की लड़ाई का ऐलान: छठे दिन भी नहीं झुके सफाईकर्मी, डुमरांव में हड़ताल से थमी नगर परिषद की रफ्तार
Image

आर-पार की लड़ाई का ऐलान: छठे दिन भी नहीं झुके सफाईकर्मी, डुमरांव में हड़ताल से थमी नगर परिषद की रफ्तार

बक्सर, 04 अगस्त (विक्रांत) बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ एवं बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर जारी राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को छठे दिन भी पूरे जोश के साथ जारी रही। नगर परिषद डुमरांव के सफाईकर्मियों ने सुबह से ही नगरपालिका बाजार परिसर में जुटकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन किसी भी कीमत पर वापस नहीं लिया जाएगा। हड़ताल की शुरुआत नगरपालिका बाजार परिसर में आयोजित सभा से हुई। इसके बाद सफाईकर्मियों ने जुलूस निकालते हुए सफाखाना रोड, हरिजी के हाता और स्टेशन रोड होते हुए नया थाना तक मार्च किया।

वहां सभा आयोजित कर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद जुलूस वापस नगरपालिका परिसर पहुंचा, जहां दूसरी सभा में आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई।सभा को बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के नगर इकाई सचिव शिव शंकर तिवारी, सीपीआई के वरिष्ठ नेता केदार यादव, भाकपा-माले नेता सर्वेश कुमार पाण्डेय, बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के नेता ओम प्रकाश यादव, कृष्णा राम, शमीम मंसूरी, संजय कुमार सिंह और सरोज राम सहित कई नेताओं ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियां मजदूर विरोधी हैं और नगर निकाय सेवाओं के निजीकरण के जरिए कर्मचारियों के अधिकार छीने जा रहे हैं। उन्होंने नए श्रम कानूनों को भी श्रमिक हितों के खिलाफ बताते हुए कहा कि यह आंदोलन अब निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। इस दौरान नगर परिषद डुमरांव के कार्यकारी चेयरमैन विकास ठाकुर तथा सशक्त स्थायी समिति के सदस्य विजय कुमार भी हड़ताली कर्मचारियों से वार्ता करने पहुंचे।

यूनियन नेताओं ने उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया और सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाने का आग्रह किया। कार्यकारी चेयरमैन ने अपनी सीमाएं बताते हुए मांगों को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का भरोसा दिया।आंदोलन में भाकपा-माले नेता शैलेन्द्र पासवान, आरवाईए नेता बाबूलाल राम, पूजा यादव, नासिर हसन, कृष्णा जी समेत बड़ी संख्या में सफाईकर्मी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कर्मचारियों ने दोहराया कि जब तक उनकी सभी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top