• Home
  • मुख्य समाचार
  • 96 लाख की निकासी पर बवाल: सफाईकर्मियों का बड़ा आरोप, नगर निकायों को एनजीओ के हवाले करने की साजिश
Image

96 लाख की निकासी पर बवाल: सफाईकर्मियों का बड़ा आरोप, नगर निकायों को एनजीओ के हवाले करने की साजिश

बक्सर, 31 जुलाई (विक्रांत) बिहार स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू संबद्ध) एवं बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर पूरे बिहार में चल रही हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही। डुमरांव नगर परिषद के सफाईकर्मी सुबह छह बजे पुराना नगर परिषद कार्यालय में एकत्रित हुए और आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति तय की। हड़ताल के सफल संचालन के लिए 27 सदस्यीय संचालन समिति का गठन किया गया।इसके बाद सफाईकर्मियों का विशाल मार्च पुराना नगर परिषद कार्यालय से निकला। यह मार्च गोला रोड चौक, छठिया पोखरा, गौशाला रोड, शहीद मर्द रोड, शक्ति द्वार, जंगल बाजार चौक और गोला रोड होते हुए पुनः नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ।

यात्रा के दौरान छठिया पोखरा और शक्ति द्वार पर सभाएं आयोजित की गईं, जहां नेताओं ने सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला। सभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के सचिव शिव शंकर तिवारी, भाकपा (माले) नगर कमिटी के नेता सर्वेश कुमार पाण्डेय तथा बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के नेता ओम प्रकाश यादव ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा-आरएसएस सरकारें मजदूर विरोधी नीतियों पर काम कर रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि सरकारी विभागों का निजीकरण कर उन्हें एनजीओ और पूंजीपतियों के हवाले करने की योजना बनाई जा रही है।नेताओं ने डुमरांव नगर परिषद में सफाई व्यवस्था के नाम पर हर महीने 96 लाख रुपये की निकासी का मुद्दा भी उठाया।

उनका आरोप था कि बार-बार हिसाब मांगने के बावजूद खर्च का विवरण उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि कुल राशि का मात्र 25 प्रतिशत ही वास्तविक कार्यों पर खर्च होता है, जबकि शेष करीब 75 लाख रुपये के बंदरबांट का आरोप लगाया गया। साथ ही चेतावनी दी कि बिहार के नगर निकायों को चरणबद्ध तरीके से एनजीओ के हवाले करने की तैयारी की जा रही है।हड़ताल में भगवान पासवान, जाबिर कुरैशी, राधेश्याम शर्मा, सीपीआई नेता कृष्णा जी, पूजा यादव, किस्मत कुमार, चंदन राम, रूपक बास्फोर, करन बास्फोर, शीला देवी, रमिया देवी, शोभा देवी समेत सैकड़ों सफाईकर्मियों ने भाग लिया। आंदोलनकारियों ने मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top