• Home
  • मुख्य समाचार
  • चंद मिनटों की बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल: सड़क बनी तालाब: मंदिर जाने वाली महिलाओं की बढ़ी मुश्किलें
Image

चंद मिनटों की बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल: सड़क बनी तालाब: मंदिर जाने वाली महिलाओं की बढ़ी मुश्किलें

बक्सर, 30 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव नगर में गुरुवार को हुई हल्की बारिश ने नगर परिषद की सफाई व्यवस्था और जल निकासी के दावों की पोल खोल दी। मुख्य नाला की समुचित सफाई और उड़ाही नहीं होने के कारण पश्चिम तिवारी टोला मोड़ से लेकर कर्पूर महारानी मंदिर के सामने तक सड़क पर घंटों बारिश का पानी जमा रहा। इससे राहगीरों, स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर की प्रमुख नालियों की समय पर सफाई नहीं होने से बरसात का पानी सड़क पर फैल गया। काफी देर तक जलजमाव बना रहने के बाद मोहल्ले के लोगों ने स्वयं श्रमदान कर उप-नाली के रास्ते पानी निकाला, तब जाकर स्थिति सामान्य हो सकी। बताया गया कि जलापूर्ति पाइपलाइन बिछाने के दौरान सड़क की खुदाई की गई थी, लेकिन कार्य पूरा होने के बाद कटे हिस्से और गड्ढों की मरम्मत नहीं कराई गई।

परिणामस्वरूप बारिश का पानी इन गड्ढों में भर जाता है, जिससे सड़क पर आवागमन जोखिमभरा हो गया है। विशेष रूप से ई-रिक्शा चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सावन माह में कर्पूर महारानी मंदिर में सुबह-शाम बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। जलजमाव और सड़क पर बने गड्ढों के कारण महिलाओं, युवतियों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं को काफी असुविधा उठानी पड़ रही है।

नगर परिषद के पूर्व उप मुख्य पार्षद चुनमुन वर्मा तथा सामाजिक कार्यकर्ता बलीराम पांडेय ने संबंधित अधिकारियों से अविलंब सड़क के बीच बने गड्ढे को भरवाने और मुख्य नाला की समुचित सफाई कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो बरसात के दौरान नगरवासियों की परेशानी और बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों ने भी नगर परिषद से स्थायी समाधान की मांग करते हुए शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top