• Home
  • मुख्य समाचार
  • आर्केस्ट्रा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: पुलिस की बड़ी कार्रवाई में दो नाबालिग मुक्त, संचालक समेत महिला गिरफ्तार
Image

आर्केस्ट्रा की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: पुलिस की बड़ी कार्रवाई में दो नाबालिग मुक्त, संचालक समेत महिला गिरफ्तार

पटना, 29 जुलाई (पटना डेस्क) जिले में मानव व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस के विशेष अभियान ‘नया सवेरा 3.0’ के तहत शिवहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसपी शैलेंद्र सिंह के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने तरियानी थाना क्षेत्र के सुमहूती बाजार स्थित आर्यन म्यूजिकल नामक आर्केस्ट्रा केंद्र पर छापेमारी कर दो नाबालिग किशोरियों को मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान आर्केस्ट्रा संचालक पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के मदुआहां निवासी मनीष कुमार तथा उसकी सहयोगी पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ थाना क्षेत्र के चंदनसौर निवासी मो. कासिम की पुत्री रिंकी कुमारी उर्फ रिंकी खातून को गिरफ्तार कर लिया गया।

मंगलवार की शाम समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि नाबालिग बालिकाओं से देह व्यापार कराए जाने की गुप्त सूचना मिलने के बाद डीएसपी ट्रैफिक सह मानव व्यापार निरोधी इकाई के नोडल पदाधिकारी भाई भरत कुमार के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। टीम में तरियानी थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया था।एसपी ने बताया कि छापेमारी के दौरान दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित मुक्त कराया गया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि संचालक द्वारा किशोरियों से जबरन कार्य कराया जा रहा था। दोनों बालिकाओं को आवश्यक संरक्षण उपलब्ध कराया गया है। तरियानी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।पुलिस उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी प्रमाणों के आधार पर पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है।

गिरोह से जुड़े अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। एसपी ने स्पष्ट कहा कि नाबालिगों के शोषण और मानव तस्करी जैसे अपराधों के प्रति पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है तथा ऐसे मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।इधर, स्थानीय लोगों का दावा है कि आर्केस्ट्रा की आड़ में लंबे समय से नाबालिगों से काम कराया जा रहा था। कुछ लोगों ने देह व्यापार संचालित होने की भी आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने कहा कि इस पहलू की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top