• Home
  • मुख्य समाचार
  • 30 जुलाई से नगर निकाय में अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान: ठप होगी सफाई व्यवस्था, मशाल जुलूस के साथ होगा आंदोलन का आगाज
Image

30 जुलाई से नगर निकाय में अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान: ठप होगी सफाई व्यवस्था, मशाल जुलूस के साथ होगा आंदोलन का आगाज

बक्सर, 28 जुलाई (विक्रांत) बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (ऐक्टू संबद्ध) एवं बिहार लोकल बॉडीज इंप्लाइज फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में 30 जुलाई से प्रस्तावित राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को डुमरांव नगर परिषद के नगर भवन में दोनों संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें आंदोलन की रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में स्पष्ट किया गया कि सरकार द्वारा मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगी। बैठक में कर्मचारियों ने तीन प्रमुख मांगों नियमितीकरण एवं सेवा सुरक्षा, ठेका व आउटसोर्सिंग व्यवस्था की समाप्ति तथा एसीपी/एमएसीपी योजना के पूर्ण क्रियान्वयन के साथ बकाया भुगतान को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

वक्ताओं ने कहा कि इन मांगों के समर्थन में गत माह 30 जून को नगर परिषद कार्यालय में ज्ञापन भी सौंपा गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।बैठक में शामिल सफाईकर्मियों ने जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन की सफलता पर खुशी जताई और उनके संघर्ष का समर्थन किया। साथ ही आंदोलन से जुड़े सभी लोगों की रिहाई की मांग भी उठाई गई। महासंघ की नगर परिषद डुमरांव इकाई के सचिव शिव शंकर तिवारी ने बताया कि 29 जुलाई, बुधवार की शाम राज उच्च विद्यालय के समीप से आक्रोश मशाल जुलूस निकाला जाएगा। यह जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए राजगढ़ चौक पहुंचेगा, जहां सभा आयोजित होगी। इसके अगले दिन 30 जुलाई से नगर निकाय कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक पूरे नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप रहेगी। बैठक का संचालन भाकपा (माले) के नगर कमेटी सदस्य सर्वेश कुमार पांडेय ने किया। इस दौरान भाकपा (माले) जिला सचिव नवीन कुमार, केदार यादव, कृष्णा कुमार, ओमप्रकाश यादव, शमीम मंसूरी, भगवान पासवान, ललन राम, जाबिर कुरैशी, पूजा यादव, कन्हैया पासवान सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी एवं संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top