• Home
  • मुख्य समाचार
  • निजी बसों की मनमानी पर लगेगी लगाम, मुजफ्फरपुर से दिल्ली-रांची समेत कई राज्यों के लिए दौड़ेंगी सरकारी बसें
Image

निजी बसों की मनमानी पर लगेगी लगाम, मुजफ्फरपुर से दिल्ली-रांची समेत कई राज्यों के लिए दौड़ेंगी सरकारी बसें

मुजफ्फरपुर, 27 जुलाई (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब लंबी दूरी और दूसरे राज्यों की यात्रा के लिए निजी बस संचालकों के भारी-भरकम किराये पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) मुजफ्फरपुर बस पड़ाव से दिल्ली, रांची, सिलीगुड़ी, देवघर, पूर्णिया और बोकारो समेत कई प्रमुख शहरों के लिए अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू करने जा रहा है। इससे यात्रियों को किफायती, सुरक्षित और नियमित सफर की सुविधा मिलेगी। निगम की योजना के तहत कुल 22 नई बसों का संचालन होगा, जिनमें 11 एसी और 11 नॉन-एसी बसें शामिल हैं। मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र को 11 नॉन-एसी बसें पहले ही उपलब्ध करा दी गई हैं, जबकि क्षेत्रीय कार्यालय में परमिट और किराया निर्धारण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अधिकारियों के अनुसार अगले एक सप्ताह के भीतर 11 एसी बसें भी बेड़े में शामिल कर दी जाएंगी।

नए परिचालन प्लान के तहत मुजफ्फरपुर से दिल्ली के लिए छह, रांची के लिए दो, सिलीगुड़ी के लिए दो, देवघर के लिए दो, पूर्णिया के लिए दो तथा बोकारो के लिए दो बसें चलाई जाएंगी। दिल्ली जाने वाली बसें दो अलग-अलग मार्गों से संचालित होंगी। इसके अलावा नरकटियागंज से पटना, भैंसालोटन (वाल्मीकिनगर) से पटना और छपरा से बोकारो के लिए भी नई बस सेवाओं का शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। यात्रियों के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि मुजफ्फरपुर को जल्द ही करीब 25 इलेक्ट्रिक बसें भी मिलने की संभावना है।

इन बसों का परिचालन पटना, हाजीपुर, सीतामढ़ी, मोतिहारी और शिवहर जैसे प्रमुख रूटों पर किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि नई बस सेवाओं के शुरू होने से न सिर्फ यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि निजी बसों की मनमानी पर भी अंकुश लगेगा। लंबे समय से सस्ती और भरोसेमंद सरकारी बस सेवा की मांग कर रहे लोगों को इससे बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top