• Home
  • मुख्य समाचार
  • सिवान में फायरिंग पर तेजस्वी का बड़ा आरोप: छात्रों पर चली सीधी गोलियां, दोषियों पर हो कार्रवाई
Image

सिवान में फायरिंग पर तेजस्वी का बड़ा आरोप: छात्रों पर चली सीधी गोलियां, दोषियों पर हो कार्रवाई

पटना, 26 जुलाई (अविनाश कुमार) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर सिवान प्रदर्शन से जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने छात्रों पर सीधी फायरिंग की। उन्होंने दावा किया कि एके-47 से भी गोलियां चलाई गईं। तेजस्वी ने घटना के लिए सीधे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को जिम्मेदार ठहराते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एक अन्य पोस्ट में तेजस्वी ने आंदोलन में शामिल जेन-जी और छात्र-युवा शक्ति को बधाई देते हुए लिखा कि सच्चाई, हक, संघर्ष और न्याय की जीत हुई है, जबकि दमनकारी सरकार के झूठ और अहंकार की हार हुई है।

उन्होंने कहा कि कई सवाल अब भी अनुत्तर की मांग को लेकर बिहार बंद का आह्वान किया गया था। इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में छात्रों ने प्रदर्शन किया। कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टित हैं और जागरूक युवा सरकार से जवाबदेही तय कराते रहेंगे।उल्लेखनीय है कि शनिवार को नीट पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बिहार बंद का आह्वान किया गया था। इस दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में छात्रों ने प्रदर्शन किया। कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच टकराव हुआ तथा पथराव और लाठीचार्ज की घटनाएं भी सामने आई।सिवान के गांधी मैदान से शुरू हुआ प्रदर्शन बाद में उग्र हो गया।

प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक के बाद जमकर पथराव हुआ, जिसमें पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि हालात पर काबू पाने के लिए हल्का लाठीचार्ज किया गया, कई राउंड आंसू गैस के गोले छोड़े गए और 10 राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी। वहीं, तेजस्वी यादव ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग दोहराई।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top