• Home
  • मुख्य समाचार
  • 17 साल में करें आवेदन: 18 होते ही बनें मतदाता, समस्तीपुर में छात्राओं को दिया लोकतंत्र का बड़ा संदेश
Image

17 साल में करें आवेदन: 18 होते ही बनें मतदाता, समस्तीपुर में छात्राओं को दिया लोकतंत्र का बड़ा संदेश

समस्तीपुर, 25 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे निर्वाचन साक्षरता अभियान के तहत शुक्रवार को महिला कॉलेज, समस्तीपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान छात्राओं को मतदाता बनने, मतदान के महत्व तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य अतिथि जिला पदाधिकारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि निर्वाचन के प्रति जागरूक होना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

उन्होंने बताया कि अब 17 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी निर्वाचक सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं। 18 वर्ष की आयु पूरी होते ही उनका नाम स्वतः मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाएगा। उन्होंने छात्राओं से अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने की अपील की।उप विकास आयुक्त सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 133 समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र ने कहा कि सभी बूथों पर बीएलओ कार्यरत हैं और मतदाता सूची से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए निर्वाचन आयोग के हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।

वहीं उप निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन साक्षरता क्लब की भूमिका, उद्देश्यों और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में इसकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन अवर निर्वाचन पदाधिकारी, दलसिंहसराय रवि रंजन कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में महिला कॉलेज की प्राचार्य ने जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी का पुष्पगुच्छ, पौधा और शॉल भेंटकर स्वागत एवं सम्मान किया।

जागरूकता अभियान के तहत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में 35 छात्राओं ने भाग लिया। इसमें कुमारी रूपा प्रथम, आकृति चौधरी द्वितीय, लक्ष्मी कुमारी तृतीय, काजल कुमारी चतुर्थ, रश्मि राज पंचम तथा रोकसार प्रवीण षष्ठम स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top