• Home
  • मुख्य समाचार
  • गांव पहुंचा पूरा प्रशासन: डीएम-एसपी ने सुनी जनता की फरियाद, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
Image

गांव पहुंचा पूरा प्रशासन: डीएम-एसपी ने सुनी जनता की फरियाद, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

समस्तीपुर, 21 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) जिले के सरायरंजन प्रखंड में सोमवार को आयोजित सहयोग शिविर आम लोगों के लिए राहत का बड़ा मंच साबित हुआ। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा और पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सीधे सुनीं और संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने राजस्व, भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेयजल, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन कार्ड तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें और आवेदन प्रस्तुत किए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता से परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा के भीतर उसका निष्पादन किया जाए, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करने का निर्देश भी दिया।पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने भी ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को त्वरित न्याय उपलब्ध कराना और जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने लोगों से किसी भी आपराधिक गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।शिविर के दौरान पूर्व में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन के बाद लाभार्थियों के बीच जन्म प्रमाण-पत्र, मृत्यु प्रमाण-पत्र एवं जॉब कार्ड का वितरण भी किया गया। लाभार्थियों ने समय पर सरकारी सेवाओं का लाभ मिलने पर जिला प्रशासन के प्रति संतोष और आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य प्रशासन को गांव-गांव तक पहुंचाकर स्थानीय स्तर पर समस्याओं का त्वरित समाधान करना है।

उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए। शिविर में जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Releated Posts

दुर्गा पूजा पर समस्तीपुर में हाई अलर्ट: पंडाल से विसर्जन तक कड़ी निगरानी, रावण दहन की सुरक्षा पर भी प्रशासन सख्त

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

मुजफ्फरपुर में जमीन फर्जीवाड़े पर प्रशासन का शिकंजा: तत्कालीन सीओ महेंद्र शुक्ला गिरफ्तार, एसएसपी के एक्शन से मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर, 13 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) जिले में जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और सरकारी पद के कथित दुरुपयोग के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

दुर्गा पूजा पर बक्सर में प्रशासन अलर्ट: डीएम-एसपी ने पूजा स्थलों का लिया जायजा, भीड़ और सुरक्षा पर कड़ी नजर

बक्सर, 13 अक्टूबर (विक्रांत) दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पूरी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर छात्राओं को किया जागरूक, क्विज में पुष्पम कुमारी ने मारी बाजी

समस्तीपुर, 13 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) जन्म-मृत्यु पंजीकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को महिला महाविद्यालय,…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 13, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top