• Home
  • मुख्य समाचार
  • 15 अगस्त की तैयारियों में जुटा समस्तीपुर प्रशासन: भव्य समारोह के लिए डीएम ने कसी कमर, सभी विभागों को सख्त निर्देश
Image

15 अगस्त की तैयारियों में जुटा समस्तीपुर प्रशासन: भव्य समारोह के लिए डीएम ने कसी कमर, सभी विभागों को सख्त निर्देश

समस्तीपुर, 20 जुलाई (रामबालक राय) स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2026 के राजकीय समारोह को भव्य, गरिमामय और सुव्यवस्थित बनाने के लिए समस्तीपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में समारोह की तैयारियों का बिंदुवार आकलन किया गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के सख्त निर्देश दिए गए।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय गौरव, एकता और देशभक्ति का प्रतीक है। ऐसे में समारोह का सफल आयोजन सभी विभागों की साझा जिम्मेदारी है।

उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया।डीएम ने शिक्षा विभाग को जिले के सभी विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए आकर्षक एवं अनुशासित प्रभात फेरी आयोजित करने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस विभाग और पुलिस लाइन को परेड, सलामी समारोह, सुरक्षा व्यवस्था तथा नियमित रिहर्सल समय पर पूरा करने को कहा गया। खेल विभाग को खेल प्रतियोगिताओं और युवा गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने का निर्देश दिया गया, जबकि कला, संस्कृति एवं युवा विभाग को स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रभक्ति और बिहार की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

जिलाधिकारी ने जिला कल्याण पदाधिकारी को सभी महादलित टोलों में ध्वजारोहण के लिए उपयुक्त स्थलों का चयन कर सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही नगर आयुक्त को शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर स्थापित राष्ट्रपुरुषों और महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, रंग-रोगन और आसपास के परिसर को स्वच्छ रखने का आदेश दिया। नजारत शाखा को माल्यार्पण एवं अन्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में समारोह स्थल की साफ-सफाई, मंच और पंडाल निर्माण, पेयजल, बिजली, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन, यातायात, पार्किंग, बैरिकेडिंग, ध्वनि विस्तारक यंत्र तथा अतिथियों के बैठने की व्यवस्था की भी विस्तार से समीक्षा की गई।

कार्यक्रम से पहले सभी व्यवस्थाओं का पूर्वाभ्यास कराने का भी निर्देश दिया गया।पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने समारोह के दौरान सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और यातायात नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) राजेश सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी तथा विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार और अनुशासित बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Releated Posts

गांव पहुंचा पूरा प्रशासन: डीएम-एसपी ने सुनी जनता की फरियाद, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

समस्तीपुर, 21 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) जिले के सरायरंजन प्रखंड में सोमवार को आयोजित सहयोग शिविर आम लोगों के…

देश का पहला सिंदूर पार्क बना दानापुर आर्मी कैंट में, 350 पौधों से गूंजा राष्ट्रभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

बक्सर, 21 जुलाई (विक्रांत) भारतीय सेना और पर्यावरण संरक्षण के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। देश…

स्कूल बंक कर ट्रेन से निकले 5 मासूम, समस्तीपुर स्टेशन पर RPF की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

समस्तीपुर, 21 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने मंगलवार को पांच…

नेपाल में भारी बारिश: छोड़ा 1.36 लाख क्यूसेक पानी, गंडक बराज का बढ़ा जलस्तर, सीमावर्ती गांवों पर मंडराया बाढ़ का खतरा

बेतिया, 21 जुलाई (विनय कुमार गुप्ता) इंडो-नेपाल सीमा पर स्थित ऐतिहासिक गंडक बराज में नेपाल से लगातार आ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top