• Home
  • स्थानीय समाचार
  • केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी
Image

केसरवानी वैश्य समाज को मिला नया नेतृत्व: सर्वसम्मति से रमेश केसरी बने अध्यक्ष, अखिलेश केसरी को मिली महामंत्री की जिम्मेदारी

बक्सर, 18 जुलाई (विक्रांत) केसरवानी वैश्य समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार की शाम केसरवानी आश्रम, जंगल बाजार, डुमरांव में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक मंडल के सदस्य कृष्ण कुमार केसरी ने की। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसके बाद समाज के सदस्यों में उत्साह का माहौल देखा गया।बैठक में सर्वसम्मति से रमेश केसरी को केसरवानी वैश्य समाज का नया अध्यक्ष चुना गया। वहीं, तरुण सभा के लगातार तीन बार अध्यक्ष रह चुके अखिलेश केसरी को समाज का महामंत्री (सचिव) बनाया गया।

धीरज केसरी को कोषाध्यक्ष और संजय केसरी को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।नई कार्यकारिणी में संतोष केसरी (बड़ी गद्दी), संतोष केसरी (शिक्षक), पवन केसरी एवं अनिल केसरी को उपाध्यक्ष बनाया गया। जबकि जय किशन केसरी, अंकित केसरी, अरविंद केसरी और मंटू केसरी को सह-सचिव चुना गया। इसके अलावा दिलीप केसरी और मोहन केसरी को सूचना मंत्री तथा प्रदीप केसरी, गोरख केसरी सहित अन्य सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

बैठक में संरक्षक मंडल के मनोज केसरी, महेंद्र केसरी, कृष्ण कुमार केसरी, श्रीकांत राकेश, राजेंद्र केसरी सहित बड़ी संख्या में केसरवानी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज की एकजुटता, सामाजिक विकास और युवा सहभागिता को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने नए नेतृत्व को बधाई देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का भरोसा जताया।

Releated Posts

शिव मंदिर में तोड़फोड़ और पेशाब का आरोप: CCTV ने खोला राज, 4-5 साल के तीन बच्चे निरुद्ध

नालंदा, 13 सितम्बर (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र के शेरपुर थवई मोहल्ले में शनिवार को…

ByByअशोक अश्क सितम्बर 13, 2026

प्रेमी संग फरार युवती ने शादी के बाद जारी किया वीडियो: परिजनों से बोली, अपनी मर्जी से की शादी

समस्तीपुर, 27 जुलाई (चंदन यादव) जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआरा गांव में प्रेम प्रसंग का एक…

ByByअशोक अश्क जुलाई 27, 2026

साहित्य जगत को अपूरणीय क्षति: डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि, शोकसभा में उमड़े साहित्यकार

समस्तीपुर, 16 जुलाई (हरिनारायण सिंह हरि) हिन्दी और मैथिली साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार डॉ. रामपुनीत ठाकुर ‘तरुण’ के…

ByByअशोक अश्क जुलाई 16, 2026

डुमरांव ने खोया ईमानदारी का प्रहरी, पूर्व स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद को नम आंखों से दी गई अंतिम श्रद्धांजलि

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) डुमरांव के चर्चित एवं सम्मानित अवकाश प्राप्त रेलवे स्टेशन मास्टर कृष्ण प्रसाद उर्फ प्रसाद…

ByByअशोक अश्क जुलाई 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top