• Home
  • रेलवे
  • फतुहा स्टेशन पर रेलवे का बड़ा एक्शन: लाल गाड़ी चेकिंग अभियान में 460 बेटिकट यात्री पकड़े, 4.61 लाख से अधिक जुर्माना वसूल
Image

फतुहा स्टेशन पर रेलवे का बड़ा एक्शन: लाल गाड़ी चेकिंग अभियान में 460 बेटिकट यात्री पकड़े, 4.61 लाख से अधिक जुर्माना वसूल

बक्सर, 17 जुलाई (विक्रांत) पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल ने बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को फतुहा स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक के निर्देशन में वाणिज्य विभाग और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने विशेष ‘लाल गाड़ी’ टिकट चेकिंग अभियान के तहत पटना-बख्तियारपुर रेलखंड से गुजरने वाली लगभग सभी ट्रेनों की सघन जांच की।अभियान के दौरान बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट पर यात्रा कर रहे 460 यात्रियों को पकड़ा गया।

इन यात्रियों से जुर्माने के रूप में 4 लाख 61 हजार 625 रुपये का रेल राजस्व वसूला गया। एक ही दिन में हुई इस बड़ी कार्रवाई से बेटिकट यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेल अधिकारियों के अनुसार, पूर्व मध्य रेल यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के साथ-साथ उचित टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति लगातार जागरूक कर रहा है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि राजस्व की हानि रोकी जा सके और नियमों का पालन सुनिश्चित हो। इस विशेष अभियान का असर भी तुरंत देखने को मिला।

जांच के बाद पटना-बख्तियारपुर रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर यात्रियों की लंबी कतारें दिखाई दीं। बड़ी संख्या में लोगों ने टिकट लेकर यात्रा करना शुरू किया, जिससे रेल प्रशासन के अभियान को सकारात्मक सफलता मिली। दानापुर मंडल ने यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा वैध टिकट या उचित यात्रा प्राधिकार के साथ ही रेल यात्रा करें।

रेलवे ने स्पष्ट किया है कि बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सघन जांच अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे ईमानदार यात्रियों के हितों की रक्षा होगी और रेलवे राजस्व में भी वृद्धि होगी।

Releated Posts

नेपाल की बाढ़ से रेल मंडल में मचा हड़कंप: समस्तीपुर में हाई अलर्ट, ट्रैक-पुलों पर 24 घंटे नजर

समस्तीपुर, 27 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के…

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण से 31 अगस्त से कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का बदला रूट

समस्तीपुर, 27 अगस्त (निज संवाददाता) रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और परिचालन को सुगम बनाने के…

पटरियों के पास बच्चों की टोली बनेगी रेल साथी, पत्थरबाजी रोकने को आरपीएफ का बड़ा अभियान

बक्सर, 26 अगस्त (विक्रांत) रेलवे पटरियों और स्टेशनों के आसपास होने वाली पत्थरबाजी, अनधिकृत प्रवेश और अवरोध जैसी…

रेलवे की रसोई पर अब AI की पैनी नजर: रेल मदद होगा हाईटेक, घटिया खाना परोसने वालों पर कसेगा शिकंजा

नई दिल्ली, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) रेलवे यात्रियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण खान-पान सेवा उपलब्ध कराने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top