• Home
  • रेलवे
  • श्रावणी मेले में रेलवे का बड़ा तोहफा: दानापुर-साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, बरबीघा स्टेशन पर भी मिला नया ठहराव
Image

श्रावणी मेले में रेलवे का बड़ा तोहफा: दानापुर-साहिबगंज स्पेशल ट्रेन चलेगी, बरबीघा स्टेशन पर भी मिला नया ठहराव

बक्सर, 15 जुलाई (विक्रांत) श्रावणी मेले में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष रेल सेवा की घोषणा की है। रेलवे प्रशासन ने दानापुर और साहिबगंज के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल का बरबीघा स्टेशन पर भी ठहराव देने की सुविधा शुरू कर दी गई है, जिससे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 03236/03235 दानापुर-साहिबगंज-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 2 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक प्रत्येक रविवार को कुल पांच ट्रिप के लिए किया जाएगा। यह ट्रेन दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय और निर्धारित ठहराव के अनुसार संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 03236 दानापुर-साहिबगंज श्रावणी मेला स्पेशल प्रत्येक रविवार सुबह 5:15 बजे दानापुर से रवाना होकर 10:45 बजे सुलतानगंज सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 1:45 बजे साहिबगंज पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03235 साहिबगंज से दोपहर 3:20 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए रात 12:30 बजे दानापुर पहुंचेगी।इस विशेष ट्रेन का ठहराव पीरपैंती, भागलपुर, सुलतानगंज, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना साहिब और पटना जंक्शन सहित सभी प्रमुख स्टेशनों पर होगा, जिससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को सीधा लाभ मिलेगा। इधर, रेलवे ने गाड़ी संख्या 03001/03002 हावड़ा-नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल का बरबीघा स्टेशन पर तत्काल प्रभाव से दो मिनट का ठहराव भी स्वीकृत कर दिया है।

हावड़ा-नटेसर स्पेशल सुबह 9:08 बजे बरबीघा पहुंचेगी और 9:10 बजे रवाना होगी, जबकि वापसी में नटेसर-हावड़ा स्पेशल 3:10 बजे पहुंचेगी और 3:12 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। रेलवे के इस फैसले से श्रावणी मेले में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी।

Releated Posts

नेपाल की बाढ़ से रेल मंडल में मचा हड़कंप: समस्तीपुर में हाई अलर्ट, ट्रैक-पुलों पर 24 घंटे नजर

समस्तीपुर, 27 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के…

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण से 31 अगस्त से कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का बदला रूट

समस्तीपुर, 27 अगस्त (निज संवाददाता) रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और परिचालन को सुगम बनाने के…

पटरियों के पास बच्चों की टोली बनेगी रेल साथी, पत्थरबाजी रोकने को आरपीएफ का बड़ा अभियान

बक्सर, 26 अगस्त (विक्रांत) रेलवे पटरियों और स्टेशनों के आसपास होने वाली पत्थरबाजी, अनधिकृत प्रवेश और अवरोध जैसी…

रेलवे की रसोई पर अब AI की पैनी नजर: रेल मदद होगा हाईटेक, घटिया खाना परोसने वालों पर कसेगा शिकंजा

नई दिल्ली, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) रेलवे यात्रियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण खान-पान सेवा उपलब्ध कराने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top