• Home
  • मुख्य समाचार
  • समस्तीपुर में श्रमिकों को बड़ी सौगात: 27 मृत प्रवासी मजदूरों के आश्रितों को 54 लाख की सहायता, योजनाओं की दी गई जानकारी
Image

समस्तीपुर में श्रमिकों को बड़ी सौगात: 27 मृत प्रवासी मजदूरों के आश्रितों को 54 लाख की सहायता, योजनाओं की दी गई जानकारी

समस्तीपुर, 15 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार को विधि महाविद्यालय सभागार में एक दिवसीय ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखंडों से पहुंचे सैकड़ों असंगठित क्षेत्र के कामगारों, शिल्पकारों और श्रमिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। शिविर का उद्घाटन जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अली एकराम तथा श्रम अधीक्षक गंगा सागर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने बिहार राज्य प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के तहत बिहार से बाहर दुर्घटना में जान गंवाने वाले 27 प्रवासी श्रमिकों के वैध आश्रितों के बीच लगभग 54 लाख रुपये के सांकेतिक चेक वितरित किए। इसके साथ ही बिहार शताब्दी असंगठित कार्यक्षेत्र कामगार एवं शिल्पकार सामाजिक सुरक्षा योजना-2011 के अंतर्गत पात्र मृतक श्रमिकों के आश्रितों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि का भी सांकेतिक चेक प्रदान किया गया।

जिलाधिकारी ने बाल श्रम के खिलाफ कड़ा संदेश देते हुए कहा कि बच्चों से मजदूरी कराना कानूनन अपराध है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने श्रमिकों से सरकारी योजनाओं की जानकारी अपने-अपने गांवों तक पहुंचाने की अपील की। प्रशिक्षण शिविर में श्रमिकों को विभिन्न श्रम कानूनों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पात्रता की शर्तों और लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

साथ ही सभी प्रतिभागियों को श्रम कानूनों से संबंधित हस्तपुस्तिका भी वितरित की गई। कार्यक्रम में विभिन्न प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी और विभागीय कर्मी उपस्थित रहे। अंत में श्रम अधीक्षक गंगा सागर सिंह ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए शिविर के समापन की घोषणा की।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top