• Home
  • रेलवे
  • हिलसा स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा: स्टेशन में घुसते ही मालगाड़ी की चार बोगियां बेपटरी, रेल परिचालन ठप, फाटकों पर लगा लंबा जाम
Image

हिलसा स्टेशन पर टला बड़ा रेल हादसा: स्टेशन में घुसते ही मालगाड़ी की चार बोगियां बेपटरी, रेल परिचालन ठप, फाटकों पर लगा लंबा जाम

नालंदा, 13 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के हिलसा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्टेशन में प्रवेश कर रही एक खाली मालगाड़ी की चार बोगियां अचानक बेपटरी हो गईं। घटना के बाद पूरे रेलखंड पर परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया, जबकि हिलसा-चिकसौरा मार्ग समेत आसपास के कई रेलवे फाटकों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी यात्री या रेलकर्मी के हताहत होने की सूचना नहीं है, जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया।जानकारी के अनुसार, खाली मालगाड़ी फतुहा से नटेसर की ओर जा रही थी। हिलसा रेलवे स्टेशन पर प्रवेश के दौरान अचानक उसकी चार बोगियां पटरी से उतर गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्टेशन प्रशासन हरकत में आ गया और तत्काल रेलवे के वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई।

इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा पूरे क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया।मालगाड़ी के बेपटरी होने से इस रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह प्रभावित हो गया। दिल्ली-इस्लामपुर मगध एक्सप्रेस, पटना-इस्लामपुर लोकल और इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन बाधित रहा। अचानक परिचालन रुकने से यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।मौके पर मौजूद टीआई कुंदन कुमार ने बताया कि हादसे के समय मालगाड़ी की रफ्तार करीब 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा थी।

प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। उन्होंने कहा कि तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही बेपटरी होने की वास्तविक वजह सामने आएगी। पटना से राहत एवं तकनीकी टीम को घटनास्थल पर भेज दिया गया है और ट्रैक बहाली का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।हादसे का असर सड़क यातायात पर भी देखने को मिला। रेलवे ट्रैक पर बोगियां फंस जाने के कारण हिलसा-चिकसौरा मार्ग और आसपास के रेलवे फाटकों पर लंबा जाम लग गया। बाद में कई वाहन चालकों ने वैकल्पिक बाईपास मार्ग का सहारा लिया। रेलवे की तकनीकी टीम ट्रैक को शीघ्र दुरुस्त कर रेल परिचालन सामान्य करने में जुटी हुई है।

Releated Posts

नेपाल की बाढ़ से रेल मंडल में मचा हड़कंप: समस्तीपुर में हाई अलर्ट, ट्रैक-पुलों पर 24 घंटे नजर

समस्तीपुर, 27 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के…

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण से 31 अगस्त से कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का बदला रूट

समस्तीपुर, 27 अगस्त (निज संवाददाता) रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और परिचालन को सुगम बनाने के…

पटरियों के पास बच्चों की टोली बनेगी रेल साथी, पत्थरबाजी रोकने को आरपीएफ का बड़ा अभियान

बक्सर, 26 अगस्त (विक्रांत) रेलवे पटरियों और स्टेशनों के आसपास होने वाली पत्थरबाजी, अनधिकृत प्रवेश और अवरोध जैसी…

रेलवे की रसोई पर अब AI की पैनी नजर: रेल मदद होगा हाईटेक, घटिया खाना परोसने वालों पर कसेगा शिकंजा

नई दिल्ली, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) रेलवे यात्रियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण खान-पान सेवा उपलब्ध कराने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top