• Home
  • मुख्य समाचार
  • महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस का हल्लाबोल: बिहारशरीफ में विशाल धरना, 43 सूत्री मांगों का राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
Image

महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर कांग्रेस का हल्लाबोल: बिहारशरीफ में विशाल धरना, 43 सूत्री मांगों का राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

नालंदा, 11 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में शनिवार को जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, प्रश्नपत्र लीक, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और अन्य जनसमस्याओं को लेकर अस्पताल चौक पर विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष विवेक सिन्हा ने की, जबकि मंच संचालन राजीव कुमार मुन्ना ने किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की मौजूदगी से प्रदर्शन पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विवेक सिन्हा ने केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रहे प्रश्नपत्र लीक से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है, जबकि भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और कर्मचारियों के कारण आम लोगों को बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल रही है और गलत आर्थिक नीतियों का बोझ आम जनता पर पड़ रहा है।विवेक सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और समाज के सभी वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है तथा आगे भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की विचारधारा ही सामाजिक न्याय, आर्थिक समृद्धि और भाईचारे को मजबूत कर सकती है। धरना-प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम 43 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

कार्यक्रम के समापन पर अजय कुमार पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं से जनहित के मुद्दों पर आंदोलन को और तेज करने का आह्वान किया।इस अवसर पर इंजीनियर टीपू रहमान, अजीत यादव, विवेकानन्द पासवान, विवेक कुमार पासवान, अखिलेश्वर प्रसाद कुशवाहा, पिंटू, मीर शहाबुद्दीन, मो. इम्तियाज़ आलम, मो. उस्मान गनी, विद्यानंद कुमार, सुबोध कुमार, शिवनारायण चौधरी, मो. नाज़िम, सूर्य प्रसाद, विजय मिश्रा, मो. अरशद, सुभाष कुमार, सुरेंद्र सिंह, शिवबाल प्रसाद, मो. सरफराज मलिक, मो. हैदर आलम, तबरेज़ अहमद, प्रियंशी कुमारी, अनिल कुमार, शब्बीर (इस्लामपुर), शिशुपाल कुमार, बाल्मीकि यादव, बुंदेला यादव एवं असगर भारती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।

Releated Posts

अररिया में दिखेगी डॉल्फिन की छलांग: मीरगंज-त्रिशूलिया घाट पर बनेगा डॉल्फिन व्यू प्वाइंट, इको टूरिज्म को मिलेगा बूम

पटना, 29अगस्त (पटना डेस्क) परमान नदी के मीरगंज घाट और त्रिशूलिया घाट पर अब पर्यटकों को गांगेय डॉल्फिन…

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top