• Home
  • मुख्य समाचार
  • हाजीपुर में थम गई सांसें: उड़ान भरते ही हवा में मंडराता रहा सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, स्टेडियम में मची अफरा-तफरी
Image

हाजीपुर में थम गई सांसें: उड़ान भरते ही हवा में मंडराता रहा सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर, स्टेडियम में मची अफरा-तफरी

पटना, 11 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार के हाजीपुर स्थित अक्षयवट राय स्टेडियम में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के तुरंत बाद करीब तीन मिनट तक एक ही स्थान पर हवा में मंडराता रहा। हेलीकॉप्टर को आगे बढ़ते नहीं देख कार्यक्रम स्थल पर मौजूद नेताओं, अधिकारियों और आम लोगों की सांसें थम गईं। कुछ देर के लिए लोगों को किसी बड़े हादसे की आशंका सताने लगी, जिससे मैदान में हलचल और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था तत्काल सक्रिय हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और सुरक्षा कर्मियों ने भीड़ को नियंत्रित करते हुए लोगों को सुरक्षित दूरी पर किया। हेलीकॉप्टर लगातार हवा में होवर करता रहा, जिससे कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों की चिंता बढ़ती गई।

हालांकि, करीब तीन मिनट बाद पायलट ने हेलीकॉप्टर को आगे बढ़ाया और उसके सुरक्षित रवाना होने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी हाजीपुर दौरे पर पहुंचे थे। उन्होंने पहले अक्षयवट राय स्टेडियम के हेलीपैड पर उतरने के बाद जिला निबंधन कार्यालय का निरीक्षण किया और जिले में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रक्रिया की शुरुआत की। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह वापस स्टेडियम पहुंचे और पटना लौटने के लिए हेलीकॉप्टर में सवार हुए। इसी दौरान उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर कुछ मिनट तक एक ही स्थान पर मंडराता रहा। घटना के बाद हेलीकॉप्टर के हवा में रुकने की वजह को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई।

हालांकि, प्रशासन या संबंधित अधिकारियों की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। विमानन विशेषज्ञों के अनुसार, उड़ान भरने के बाद पायलट मौसम, हवा की दिशा, इंजन की कार्यप्रणाली और अन्य तकनीकी मानकों का आकलन करता है। आवश्यकता पड़ने पर हेलीकॉप्टर कुछ समय तक होवर भी कर सकता है। फिलहाल घटना का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन हेलीकॉप्टर के सुरक्षित रवाना होने से संभावित अनहोनी टल गई और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top