• Home
  • Crime
  • पटीदारी विवाद बन गया खूनी संग्राम: चाकू के वार से 26 वर्षीय युवक की मौत, गांव में पसरा तनाव
Image

पटीदारी विवाद बन गया खूनी संग्राम: चाकू के वार से 26 वर्षीय युवक की मौत, गांव में पसरा तनाव

समस्तीपुर, 08 जुलाई (हर्षिता “अश्क”) जिले के बंगरा थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश ने बुधवार को खूनी मोड़ ले लिया। दो पटीदारों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के दौरान हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। इस दौरान 26 वर्षीय युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। मृतक की पहचान गद्दोपुर वार्ड संख्या-9 निवासी मो. गफ्फार के 26 वर्षीय पुत्र मो. सद्दाम के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दो पटीदारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई।

इसी दौरान मो. सद्दाम पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हरसंभव प्रयास के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।सूचना मिलते ही बंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) तथा डीआईयू (जिला आसूचना इकाई) की टीम को भी बुलाया गया।

दोनों टीमों ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए और घटना के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपर पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। घटना के बाद गांव में एहतियातन पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

Releated Posts

वैशाली में खूनी खेल में तब्दील हुई जमीन की लड़ाई: बुजुर्ग और फौजी बेटे की गोलियों से छलनी कर हत्या, गांव में मचा हड़कंप

पटना, 12 जुलाई (पटना डेस्क) वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासन गांव में रविवार सुबह जमीन…

बगीचे में टहल रहे युवक को बदमाशों ने माथे में मारी गोली: 19 वर्षीय अंकित की हत्या से वैशाली में सनसनी, हमलावर फरार

पटना, 09 जुलाई (पटना डेस्क) वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े हुई हत्या की…

जमीन के लिए खूनी खेल: भोजपुर में युवक की चाकू गोदकर हत्या, गांव में दहशत का माहौल

पटना, 08 जुलाई (पटना डेस्क) भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के बड़की खड़ाव गांव में बुधवार सुबह…

नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी का बड़ा प्रहार: 75.3 किलो गांजा के साथ तस्कर को दबोचा, करोड़ों के नेटवर्क की जांच शुरू

बेतिया, 08 जुलाई (विनय कुमार गुप्ता) भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top