• Home
  • मुख्य समाचार
  • सबका सम्मान–जीवन आसान शिविर में उमड़ी भीड़: डीएम-एसपी ने मौके पर निपटाई 113 शिकायतें, पौधारोपण कर दिया हरित बिहार का संदेश
Image

सबका सम्मान–जीवन आसान शिविर में उमड़ी भीड़: डीएम-एसपी ने मौके पर निपटाई 113 शिकायतें, पौधारोपण कर दिया हरित बिहार का संदेश

नालंदा, 07 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के नूरसराय प्रखंड स्थित पंचायत सरकार भवन बड़ारा और डोईया मंगलवार को उस समय जनसमस्याओं के समाधान का केंद्र बन गया, जब जिला पदाधिकारी उदिता सिंह और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी की संयुक्त अध्यक्षता में ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत सहयोग शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं, जिनके त्वरित निष्पादन के लिए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों ने कार्रवाई की। कार्यक्रम के दौरान डीएम और एसपी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया। दोनों अधिकारियों ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने और हरित वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ का उद्देश्य सरकारी योजनाओं और सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक सरल, सुगम और पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से आवेदन, निबंधन, ई-केवाईसी, सत्यापन तथा अन्य आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर आयोजित इन सहयोग शिविरों को ग्रामीणों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

लोगों की सुविधा को देखते हुए भविष्य में भी पंचायतों और नगर निकायों में नियमित रूप से ऐसे शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके। शिविर में ग्रामीण विकास, राजस्व एवं भूमि सुधार, योजना एवं विकास, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण (पीएचईडी), आईसीडीएस, आपूर्ति, समाज कल्याण, पंचायती राज, कृषि, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण तथा कल्याण विभाग से जुड़े कुल 113 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने सभी आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन करते हुए लाभुकों को आवश्यक जानकारी, मार्गदर्शन और सेवाएं उपलब्ध कराई। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद देखने को मिला, जिससे लोगों में संतोष का माहौल रहा।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top