• Home
  • मुख्य समाचार
  • मूसलाधार बारिश भी नहीं रोक सकी कदम: पूर्व मुख्यमंत्री पहुंचे सूफी मजार, बिहार की अमन-शांति के लिए मांगी दुआ
Image

मूसलाधार बारिश भी नहीं रोक सकी कदम: पूर्व मुख्यमंत्री पहुंचे सूफी मजार, बिहार की अमन-शांति के लिए मांगी दुआ

नालंदा, 07 जुलाई (अविनाश पांडेय) तेज बारिश और खराब मौसम भी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के कदम नहीं रोक सके। मंगलवार को अपने गृह जिला नालंदा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ने बिहारशरीफ के गगन दीवान मोहल्ला स्थित हजरत गगनदुला शाह मजार पर पहुंचकर पूरे बिहार की सुख-शांति, अमन-चैन और समृद्धि की दुआ मांगी। बारिश के बावजूद उनके इस दौरे को लेकर समर्थकों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। उर्स के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री मजार परिसर पहुंचे, जहां लगातार हो रही बारिश के कारण वे पारंपरिक रूप से चादर नहीं चढ़ा सके। हालांकि, छाता लेकर मजार तक पहुंचे और श्रद्धापूर्वक हाजिरी देकर राज्य की खुशहाली तथा सामाजिक सौहार्द की कामना की। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय महासचिव ई. सुनील कुमार ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री का बिहारशरीफ और नालंदा से विशेष आत्मीय जुड़ाव रहा है। उन्होंने बताया कि मजार पर हाजिरी लगाकर पूर्व मुख्यमंत्री ने पूरे बिहार के लोगों के लिए शांति, भाईचारे और विकास की दुआ मांगी। उनके अनुसार यह दौरा सभी धर्मों और समुदायों के प्रति सम्मान, सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश देता है।ई. सुनील कुमार ने कहा कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद मजार पहुंचना इस बात का प्रमाण है कि पूर्व मुख्यमंत्री जनता की भावनाओं, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक सौहार्द को सर्वोच्च महत्व देते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र विकास और ‘विकसित बिहार’ के संकल्प को साकार करने के लिए पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। लगातार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, समर्थक और पार्टी कार्यकर्ता पूर्व मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए कार्यक्रम स्थल पर डटे रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, आस्था और सौहार्द का माहौल बना रहा। पूर्व मुख्यमंत्री के इस दौरे को नालंदा में सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण कार्यक्रम माना जा रहा है।

Releated Posts

रक्षाबंधन के दिन चला बुलडोजर उजड़ गई मुसहरी, भाकपा माले ने प्रशासन पर भूमाफिया के इशारे पर कार्रवाई का लगाया आरोप

समस्तीपुर, 29 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) ताजपुर प्रखंड की फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित मुसहरी में सरकारी जमीन…

थमा गंगा का कहर, मगर खतरा टला नहीं: जलस्तर घटा तो बढ़ी राहत, दियारा में अब भी तबाही का पानी

पटना, 29 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में गंगा के उफान से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की…

रात में अस्पताल पहुंचीं डीएम साहिला: खुली डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल की व्यवस्था की पोल, लापरवाही पर बीएचएम से मांगा स्पष्टीकरण

बक्सर, 28 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला ने गुरुवार की रात अनुमंडलीय अस्पताल, डुमरांव का औचक…

पटना को मिलेगी जाम से मुक्ति : 480 करोड़ की दो परियोजनाओं का लोकार्पण, मीठापुर-सिपारा सफर होगा आसान

पटना, 28 अगस्त (अविनाश कुमार) राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार मीठापुर, करबिगहिया और सिपारा क्षेत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top