• Home
  • मुख्य समाचार
  • मैं बिहार का शेर हूं… सुरक्षा विवाद पर गरजे लालू: बोले- निशाना बनाना है तो बनाएं, सियासी बयान से फिर गरमाई राजनीति
Image

मैं बिहार का शेर हूं… सुरक्षा विवाद पर गरजे लालू: बोले- निशाना बनाना है तो बनाएं, सियासी बयान से फिर गरमाई राजनीति

पटना, 07 जुलाई (अविनाश कुमार) राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपनी सुरक्षा को लेकर उठे विवाद पर बेबाक प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। सुरक्षा व्यवस्था में कथित कमी की चर्चाओं को पूरी तरह खारिज करते हुए उन्होंने कहा, “मैं बिहार का शेर हूं, मुझे इससे कोई समस्या नहीं है।” उनके इस बयान के बाद बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। आईएएनएस से विशेष बातचीत में लालू यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा राजनीतिक रूप से निशाना बनाए जाने संबंधी सवाल पर भी दो टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा, “उन्हें निशाना बनाने दो।” वहीं, इस पूरे मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुप्पी के सवाल पर उन्होंने संक्षिप्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “हां, हर कोई चुप है।”

आरजेडी के भविष्य और नेतृत्व को लेकर पूछे गए सवाल पर लालू यादव ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर पूरा भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी पार्टी का नेतृत्व प्रभावी ढंग से कर रहे हैं और इसमें किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। उनके इस बयान को आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है। लालू यादव की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने लगभग दो दशक तक रहने के बाद पटना के चर्चित 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली कर दिया है। अब लालू-राबड़ी परिवार कौटिल्य नगर स्थित अपने निजी आवास में रहने लगा है।

वर्ष 2006 से यह सरकारी बंगला न केवल राबड़ी देवी का आधिकारिक आवास रहा, बल्कि आरजेडी की राजनीतिक गतिविधियों और विपक्षी रणनीतियों का प्रमुख केंद्र भी बना रहा। बंगला खाली करने से पहले राबड़ी देवी ने भवन निर्माण विभाग को पत्र लिखकर वर्ष 2006 में तैयार मूल इन्वेंट्री सूची और शुल्क रजिस्टर उपलब्ध कराने की मांग की थी। उनका कहना था कि सरकारी संपत्ति के सत्यापन के बिना भविष्य में किसी भी तरह के विवाद या आरोप से बचना मुश्किल होगा। हालांकि विभाग की ओर से दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जाने के बावजूद उन्होंने सरकारी आवास का कब्जा प्रशासन को सौंप दिया।लालू यादव के तीखे तेवर और आवास परिवर्तन के घटनाक्रम ने बिहार की राजनीति में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top