• Home
  • रेलवे
  • श्रावणी मेले में रेलवे का बड़ा तोहफा: हावड़ा-नटेसर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, हजारों श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत
Image

श्रावणी मेले में रेलवे का बड़ा तोहफा: हावड़ा-नटेसर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, हजारों श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

बक्सर, 04 जुलाई (विक्रांत) श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा भोलेनाथ के दर्शन और धार्मिक यात्रा पर निकलने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ी सौगात दी है। यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ के सुचारु संचालन के लिए हावड़ा और नटेसर के बीच विशेष श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। यह ट्रेन आसनसोल, जसीडीह, झाझा, किउल, शेखपुरा, अस्थावां, बिहार शरीफ और राजगीर होते हुए संचालित होगी। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 03001 हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन 5 जुलाई से 29 सितंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को किया जाएगा।

ट्रेन हावड़ा से रात 11:50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 5:10 बजे जसीडीह, 8:10 बजे किउल, 8:45 बजे शेखपुरा, 9:25 बजे अस्थावां, 9:50 बजे बिहार शरीफ, 10:40 बजे नालंदा तथा 11:05 बजे राजगीर रुकते हुए दोपहर 12:00 बजे नटेसर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03002 नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल 6 जुलाई से 30 सितंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन दोपहर 1:00 बजे नटेसर से खुलकर राजगीर, नालंदा, बिहार शरीफ, अस्थावां, शेखपुरा, किउल और जसीडीह में ठहराव के बाद अगले दिन सुबह 4:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी।

रेलवे ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। इनमें एक तृतीय वातानुकूलित (3एसी), सात शयनयान, आठ सामान्य श्रेणी तथा दो एसएलआर कोच शामिल होंगे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से श्रावणी मेले के दौरान यात्रियों की भीड़ का दबाव कम होगा और श्रद्धालु सुरक्षित, सुगम एवं आरामदायक यात्रा का लाभ उठा सकेंगे।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top