• Home
  • Crime
  • रिश्वतखोरी पर निगरानी का बड़ा शिकंजा: हिलसा अनुमंडल कार्यालय में प्रधान सहायक व निजी मुंशी 22 हजार की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Image

रिश्वतखोरी पर निगरानी का बड़ा शिकंजा: हिलसा अनुमंडल कार्यालय में प्रधान सहायक व निजी मुंशी 22 हजार की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

नालंदा, 01 जुलाई (अविनाश पांडेय) नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए विधि शाखा के प्रधान सहायक नीलम चौधरी और उनके निजी मुंशी सुनील कुमार को 22 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से अनुमंडल कार्यालय में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।निगरानी विभाग के अनुसंधानकर्ता डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि परिवादी दिलीप नारायण सिंह ने 19 जून 2026 को निगरानी थाना, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि हिलसा अनुमंडल कार्यालय में वाद संख्या 433 एम/2022 के तहत लंबित सिविल मामले में अनुकूल निर्णय दिलाने के एवज में प्रधान सहायक नीलम चौधरी ने अपने निजी मुंशी सुनील कुमार के माध्यम से रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले का सत्यापन कराया। जांच में रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए जाने पर निगरानी थाना कांड संख्या 78/26 दर्ज कर विशेष धावा दल का गठन किया गया। पूर्व निर्धारित योजना के तहत परिवादी को रिश्वत की राशि लेकर भेजा गया। जैसे ही परिवादी ने नीलम चौधरी के निर्देश पर निजी मुंशी सुनील कुमार को 22 हजार रुपये सौंपे, पहले से घात लगाए बैठी निगरानी टीम ने दोनों को मौके पर ही दबोच लिया।

जांच में पता चला कि रिश्वत की रकम में 20 हजार रुपये प्रधान सहायक और दो हजार रुपये निजी मुंशी के हिस्से के थे। निगरानी विभाग ने कार्रवाई के दौरान हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर ली है, जिसमें कथित रूप से रिश्वत लेने संबंधी निर्देश दर्ज हैं। इसी आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए पटना ले जाया गया है।इस कार्रवाई के बाद हिलसा अनुमंडल कार्यालय में पूरे दिन चर्चा का माहौल रहा। निगरानी विभाग ने संकेत दिए हैं कि मामले की जांच आगे भी जारी रहेगी और यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top