• Home
  • रेलवे
  • चलती ट्रेन का इंजन हुआ ठप: ढाई घंटे तक पटरी पर थमी रफ्तार, समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर अफरातफरी
Image

चलती ट्रेन का इंजन हुआ ठप: ढाई घंटे तक पटरी पर थमी रफ्तार, समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर अफरातफरी

समस्तीपुर, 30 जून (हर्षिता “अश्क”) समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर सोमवार को अचानक इंजन फेल होने से रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो गया। हसनपुर रोड जंक्शन के सकरपुरा रेलवे ढाला के समीप ट्रेन संख्या 75287 अप डीएमयू पैसेंजर का इंजन तकनीकी खराबी का शिकार हो गया, जिससे ट्रेन करीब 2 घंटे 50 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही। घटना के बाद यात्रियों को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ा, जबकि अन्य ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ।जानकारी के अनुसार, दोपहर 2:20 बजे डीएमयू पैसेंजर ट्रेन हसनपुर रोड जंक्शन से बरैपुरा हाल्ट के लिए रवाना हुई थी।

सकरपुरा रेलवे ढाला के पास पहुंचते ही इंजन ने अचानक काम करना बंद कर दिया और ट्रेन बीच ट्रैक पर रुक गई।लोको पायलट ने मौके पर ही इंजन को चालू करने का काफी प्रयास किया, लेकिन तकनीकी खराबी दूर नहीं हो सकी। इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना दी गई, जिसके बाद समस्तीपुर से वैकल्पिक इंजन भेजा गया। इस दौरान एनजेपी-उदयपुर एक्सप्रेस भी दोपहर करीब 3 बजे से हसनपुर रोड जंक्शन पर ही खड़ी रही। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती गई और लोग ट्रेन के रवाना होने का इंतजार करते रहे। वहीं समस्तीपुर जंक्शन पर भी बड़ी संख्या में यात्री संबंधित ट्रेन के पहुंचने की राह देखते रहे।

करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद नया इंजन जोड़कर शाम 5:10 बजे डीएमयू ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इसके बाद रेल प्रशासन और यात्रियों ने राहत की सांस ली।स्टेशन मास्टर करण श्रीवास्तव ने बताया कि इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई थी। वैकल्पिक इंजन की मदद से ट्रेन का परिचालन सामान्य कर दिया गया है। घटना के बाद रेल प्रशासन तकनीकी कारणों की जांच में जुट गया है।

Releated Posts

रेलवे स्टेशनों पर अब नहीं दिखेंगे पान-गुटखे के लाल दाग, दानापुर मंडल ने छेड़ा नो रेड एंड येलो स्पॉट अभियान

बक्सर, 11 अक्टूबर (विक्रांत) रेलवे परिसरों को पान-गुटखे की पीक और मूत्र के पीले दाग से मुक्त करने…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की राह आसान, मैहर स्टेशन पर 10 ट्रेनों का 5 मिनट अतिरिक्त ठहराव

बक्सर, 09 अक्टूबर (विक्रांत) नवरात्रि मेला के दौरान मैहर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 9, 2026

रामदयालु स्टेशन की बदलेगी तस्वीर: छह रेल लाइनों संग बनेगा नया प्लेटफार्म, 21.5 एकड़ जमीन की तलाश तेज

मुजफ्फरपुर, 07 अक्टूबर (संतोष गुप्ता) मुजफ्फरपुर जंक्शन के बाद अब रामदयालु स्टेशन के विकास की तैयारी तेज हो…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 7, 2026

समस्तीपुर रेल मंडल में स्वच्छता का शंखनाद, प्रभात फेरी से गूंजा सफाई का संदेश

समस्तीपुर, 2 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) स्वच्छता को जन-जन की जिम्मेदारी बनाने के उद्देश्य से पूर्व मध्य रेल के…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 2, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top