• Home
  • मुख्य समाचार
  • आधी रात तक हाई अलर्ट: कड़ी सुरक्षा के साए में निकले मुहर्रम के जुलूस, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
Image

आधी रात तक हाई अलर्ट: कड़ी सुरक्षा के साए में निकले मुहर्रम के जुलूस, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर

पटना, 26 जून (पटना डेस्क) मुहर्रम की नवमी पर गुरुवार देर रात से शुक्रवार की मध्यरात्रि तक औरंगाबाद शहर में निकले विभिन्न अखाड़ों के जुलूस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और आपसी सौहार्द के माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न हुए। रात करीब 12:30 बजे तक सभी अखाड़े सकुशल अपने-अपने इमामबाड़ों में लौट गए, जिसके बाद पुलिस-प्रशासन ने राहत की सांस ली। पूरे आयोजन के दौरान शहर हाई अलर्ट पर रहा और सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर नजर बनाए रहीं।जुलूस को लेकर संवेदनशील इलाकों, प्रमुख चौक-चौराहों, मंदिरों तथा भीड़भाड़ वाले मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जगह-जगह बैरिकेडिंग, लगातार गश्त और निगरानी के कारण पूरे आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में रही।

किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा।नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा स्वयं देर रात तक शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। उनके साथ नगर अंचल पुलिस इंस्पेक्टर फहीम आजाद खान, सब इंस्पेक्टर समीर कुमार सिंह, सुनील कुमार यादव, गोपाल कुमार, प्रदीप कुमार, संजीत कुमार, अनित कुमार, मोहम्मद अख्तर, परमानंद राय, परवीन कुमार सिंह और चंदन दास सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान तैनात रहे।

जिला शांति समिति के सदस्य एवं पैगाम-ए-इंसानियत मुस्लिम समुदाय के अध्यक्ष शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान ने बताया कि प्रशासन और शांति समिति ने संयुक्त रूप से पूरे जुलूस की निगरानी की। वार्ड पार्षद सिकंदर हयात, अब्दुल्ला राजा, राजा खान, औरंगजेब खान, उस्ताद साबिर खान, रईस आजम खान, जियाउद्दीन खान और महताब खान सहित कई सामाजिक प्रतिनिधियों ने भी समन्वय बनाए रखा। सभी समुदायों के सहयोग, आपसी भाईचारे और प्रशासन की सतर्कता के कारण मुहर्रम की नवमी का आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Releated Posts

दशहरा से पहले बक्सर में शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरा प्रशासन, डीएम-एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च, किला मैदान में रावण वध की तैयारियों का लिया जायजा

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top