• Home
  • मुख्य समाचार
  • बक्सर में हर महीने बजेगा विकास का बिगुल, पंचायत विकास दिवस की तैयारियों पर डीएम सख्त
Image

बक्सर में हर महीने बजेगा विकास का बिगुल, पंचायत विकास दिवस की तैयारियों पर डीएम सख्त

बक्सर, 24 जून (विक्रांत) जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विकास योजनाओं की निगरानी और आम जनता की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले ‘पंचायत विकास दिवस’ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बुधवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पंचायत विकास दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पूर्वाह्न 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक सभी ग्राम पंचायतों में अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि ग्राम सभा के सभी सम्मानित सदस्यों तक कार्यक्रम की सूचना समय पर पहुंचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित हो सके और विकास संबंधी मुद्दों पर व्यापक चर्चा हो सके।डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम का आयोजन पंचायत सरकार भवन, पंचायत भवन, विद्यालय, सामुदायिक भवन अथवा किसी ऐसे सार्वजनिक स्थल पर किया जाए, जहां सभी वर्गों के लोग आसानी से एकत्रित हो सकें। उन्होंने आयोजन स्थल पर पर्याप्त रोशनी, शुद्ध पेयजल, शौचालय तथा बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में पंचायत विकास दिवस के व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से प्रचार करने तथा ग्राम पंचायत के सम्मानित सदस्यों और पंचों की सहायता से घर-घर संपर्क अभियान चलाने को कहा, ताकि ग्रामीणों को कार्यक्रम की पूरी जानकारी मिल सके। इसके साथ ही जिला पंचायत राज पदाधिकारी को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर विभिन्न पंचायतों का भ्रमण कर कार्यक्रम के प्रभावी संचालन, अनुश्रवण और व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान को नई गति मिलेगी।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top