• Home
  • मुख्य समाचार
  • सीएम सम्राट चौधरी का भव्य धार्मिक दौरा: 24 अवतार धाम पहुंचे, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Image

सीएम सम्राट चौधरी का भव्य धार्मिक दौरा: 24 अवतार धाम पहुंचे, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

समस्तीपुर, 24 जून (हर्षिता “अश्क”) मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार समस्तीपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का बुधवार को जिले के प्रसिद्ध चकोटी मठ में भव्य स्वागत हुआ। समस्तीपुर मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित इस धार्मिक स्थल पर इन दिनों आयोजित विष्णु यज्ञ में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री पहुंचे, जहां उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से खानपुर पहुंचे, जहां हेलीपैड पर स्थानीय विधायक मंजरिक मृणाल, जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से चकोटी मठ पहुंचे और यज्ञ स्थल पर चल रहे धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। उन्होंने भगवान विष्णु के 24 अवतारों की प्रतिमाओं के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होकर पूजा-अर्चना की तथा मौजूद श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया।मुख्यमंत्री लगभग 15 मिनट तक मठ परिसर में रहे। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, सांसद शांभवी चौधरी सहित भाजपा और जदयू के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यज्ञ स्थल पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मुख्यमंत्री की एक झलक पाने के लिए जुटे थे।बताया गया कि 18 जून से शुरू हुआ यह विष्णु यज्ञ 29 जून तक चलेगा। आयोजन समिति के अनुसार, चकोटी मठ में भगवान विष्णु के 24 अवतारों की प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। दावा किया जा रहा है कि इस प्रकार का यह बिहार का पहला और देश का दूसरा मंदिर है। इससे पहले मध्य प्रदेश के इंदौर में भगवान विष्णु के 24 अवतारों को समर्पित मंदिर मौजूद है।मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

कार्यक्रम से एक दिन पहले डीएम रोशन कुशवाहा ने हेलीपैड से लेकर यज्ञ स्थल तक सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। वीआईपी मूवमेंट, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top