• Home
  • Crime
  • 30 हजार करोड़ के टेंडर घोटाले का विस्फोटक दावा: RJD सांसद ने नौ IAS अधिकारियों पर साधा निशाना, सरकार पर उठाए बड़े सवाल
Image

30 हजार करोड़ के टेंडर घोटाले का विस्फोटक दावा: RJD सांसद ने नौ IAS अधिकारियों पर साधा निशाना, सरकार पर उठाए बड़े सवाल

पटना, 24 जून (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति में मंगलवार को उस समय हलचल मच गई जब राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता एवं सांसद सुधाकर सिंह ने राज्य में कथित 30 हजार करोड़ रुपये के टेंडर घोटाले का आरोप लगाते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों और सरकार की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने दावा किया कि पटना हाई कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर 278 पन्नों के जवाबी हलफनामे में बड़े भ्रष्टाचार सिंडिकेट के संकेत मिले हैं। प्रेस वार्ता के दौरान सांसद ने आरोप लगाया कि शहरी विकास विभाग और नमामि गंगे परियोजना से जुड़े टेंडरों में भारी अनियमितताएं हुई हैं।

उन्होंने दावा किया कि जांच के दौरान बरामद इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और कथित व्हाट्सऐप चैट से भ्रष्टाचार के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। सुधाकर सिंह ने कहा कि एक कथित चैट में “5 किलो पहुंचाने” की बात कही गई है, जिसे उन्होंने रिश्वत से जुड़ा सांकेतिक संवाद बताया।सांसद ने आरोप लगाया कि टेंडर प्रक्रिया से प्राप्त कथित अवैध धन का उपयोग विदेश यात्राओं, महंगे उपहारों और अधिकारियों की मनचाही पोस्टिंग कराने में किया गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि नमामि गंगे योजना के एक बड़े टेंडर के बदले करोड़ों रुपये की रिश्वत दी गई, जिसकी जांच एजेंसियों के पास जानकारी मौजूद है। सुधाकर सिंह ने हाल ही में निलंबित दो जूनियर IAS अधिकारियों के मामले को भी उठाते हुए कहा कि वास्तविक जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे मामले में नौ वरिष्ठ IAS अधिकारियों की भूमिका की जांच होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कुछ अधिकारियों के नाम भी सार्वजनिक रूप से लिए। RJD सांसद ने नमामि गंगे योजना की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि गंगा सफाई के लिए आए हजारों करोड़ रुपये के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं दिखे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय ठेकेदारों को अवसर देने की नीति को दरकिनार कर बड़े पैकेज बनाकर बाहरी कंपनियों को लाभ पहुंचाया गया।हालांकि, इन आरोपों पर सरकार या संबंधित अधिकारियों की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

Releated Posts

रिश्वत के आरोप में बक्सर में निगरानी का बड़ा एक्शन, ब्रह्मपुर थाने का सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार पासवान धराया

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top