• Home
  • मुख्य समाचार
  • मुहर्रम पर शहर में ट्रैफिक का लॉकडाउन: 3 दिन कई मार्ग सील, बड़े वाहनों की नो-एंट्री, प्रशासन अलर्ट
Image

मुहर्रम पर शहर में ट्रैफिक का लॉकडाउन: 3 दिन कई मार्ग सील, बड़े वाहनों की नो-एंट्री, प्रशासन अलर्ट

नालंदा, 24 जून (अविनाश पांडेय) मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने बिहारशरीफ शहर में विशेष यातायात नियंत्रण योजना लागू कर दी है। 25 जून से 27 जून 2026 तक प्रभावी रहने वाली इस व्यवस्था के तहत शहर के कई प्रमुख मार्गों पर बड़े वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी, जबकि संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार बरबीघा, शेखपुरा, अस्थावां, रहुई, बख्तियारपुर और राजगीर की ओर से आने वाले बस, ट्रक, मिनी बस, ट्रैक्टर तथा अन्य व्यावसायिक चार पहिया वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं।

पटना की ओर जाने वाली बसों को नकटपुरा बाईपास, सोहसराय हॉल्ट और मोड़ा पचासा मार्ग से होकर गुजरना होगा। सबसे अधिक असर शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर पड़ेगा। एतवारी बाजार, अस्पताल चौक, भरावपर, लहेरी थाना, गगनदीवान, बड़ी दरगाह, खंदक रोड, पुलपर, नाजो मॉल, महिला कॉलेज, कटरा टीओपी और नदी मोड़ इलाके में वाहनों के प्रवेश और परिचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इससे आम लोगों को यात्रा से पहले अपने मार्ग की योजना बनानी होगी।यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए कारगिल बस स्टैंड को अस्थायी सरकारी बस स्टैंड घोषित किया गया है। नवादा और पटना रूट की सभी सरकारी बसें यहीं पार्किंग करेंगी और बाईपास मार्ग से अपने गंतव्य की ओर रवाना होंगी। इस दौरान शहर के सरकारी बस स्टैंड में किसी भी सरकारी बस का प्रवेश नहीं होगा।

प्रशासन ने शहर और आसपास के नौ स्थानों को पार्किंग स्थल के रूप में चिन्हित किया है। वहीं किसान कॉलेज सोहसराय, कटहल टोला मोड़, शेखाना मोड़, मंगला स्थान मोड़, बड़ी दरगाह टीओपी, सोगरा कॉलेज मोड़ और कारगिल बस स्टैंड सहित 18 स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक से पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती का अनुरोध किया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर सहयोग करें।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top