• Home
  • मुख्य समाचार
  • एनकाउंटर पर उठे सवाल: भरत तिवारी के परिजन पहुंचे प्रशांत किशोर के दरबार, न्याय की लगाई गुहार
Image

एनकाउंटर पर उठे सवाल: भरत तिवारी के परिजन पहुंचे प्रशांत किशोर के दरबार, न्याय की लगाई गुहार

पटना, 24 जून (पटना डेस्क) पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भोजपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। भरत तिवारी के परिजन और उनके मित्र जन सुराज के बिहटा स्थित बिहार नव-निर्माण आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशांत किशोर से मुलाकात कर न्याय दिलाने की मांग की। परिजनों ने दावा किया कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने प्रशांत किशोर को 24 जून को आयोजित होने वाली पंचायत में शामिल होने का आग्रह भी किया।मुलाकात के दौरान प्रशांत किशोर ने परिजनों की बात गंभीरता से सुनी और उन्हें न्याय की लड़ाई में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी।इस मुलाकात के बाद मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

Releated Posts

बिहार में जमीन रजिस्ट्री का बदलेगा पूरा सिस्टम: अगस्त से होगी पूरी तरह पेपरलेस रजिस्ट्री, फाइलों और लंबी लाइनों से मिलेगी राहत

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में जमीन, मकान और फ्लैट की रजिस्ट्री कराने वाले लाखों लोगों के…

प्रशांत किशोर की पढ़ाई पर उठे सवालों का खुला राज: चुनावी हलफनामे ने खोले शिक्षा के पन्ने, बिहार से फ्रांस तक का सफर आया सामने

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में इन दिनों जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर…

बिहार में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग: 2,178 करोड़ की मांग, 3305 मेगावाट सोलर परियोजनाओं से बदलेगी बिजली की तस्वीर

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने की…

शाम्हो की किस्मत बदलने की तैयारी! रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे से मिलेगा बेगूसराय का सीधा रास्ता, गंगा पर बनेगा मेगा पुल

बेगूसराय, 14 जुलाई (धरम कुमार) बेगूसराय जिले के शाम्हो दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए वर्षों पुराना सपना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top