• Home
  • Crime
  • तेज प्रताप के घर में इनसाइड जॉब का शक: 20 लाख नकद, सोने के गहने और महंगे गैजेट चोरी, पीए पर एफआईआर
Image

तेज प्रताप के घर में इनसाइड जॉब का शक: 20 लाख नकद, सोने के गहने और महंगे गैजेट चोरी, पीए पर एफआईआर

पटना, 23 जून (अविनाश कुमार) बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के नेता तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास से करीब 20 लाख रुपये नकद, सोने के आभूषण और कई महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। मामले को गंभीर मानते हुए तेज प्रताप यादव ने सोमवार देर रात पटना के सचिवालय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने अपने निजी सहायक (पीए) मोतीलाल राय पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

साथ ही अपने ड्राइवर अनिल यादव और उसके एक सहयोगी की भूमिका पर भी संदेह जताया है। पुलिस को दिए गए आवेदन में तेज प्रताप यादव ने बताया कि उनकी आलमारी से लगभग 20 लाख रुपये नकद के अलावा दो तोला सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, चार पेन ड्राइव, दो हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक लैपटॉप, एक आईफोन समेत कई कीमती सामान गायब हैं। सूत्रों के अनुसार चोरी हुए सामान में चार आईफोन, मैकबुक और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी शामिल हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। एफआईआर में दर्ज आरोप के अनुसार घटना वाली रात करीब साढ़े 11 बजे ड्राइवर अनिल यादव ने मोतीलाल राय को एक बैग लेकर आवास की बाउंड्री फांदकर भागते हुए देखा था।

इसी आधार पर तेज प्रताप यादव ने अपने पीए पर चोरी का सीधा आरोप लगाया है।गौरतलब है कि इससे पहले भी तेज प्रताप यादव अपने पूर्व सहयोगी आकाश यादव और उनके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि आकाश यादव और उनके परिजन उनकी राजनीतिक एवं सामाजिक छवि खराब करने की साजिश रच रहे हैं। इतना ही नहीं, तेज प्रताप ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव और अपनी हत्या की साजिश रचे जाने का भी आरोप लगाया था।अब आवास से लाखों रुपये और कीमती सामान की चोरी का मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। सचिवालय थाना की टीम एफआईआर के आधार पर आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। इस हाई-प्रोफाइल चोरी कांड ने राजधानी पटना में सनसनी फैला दी है।

Releated Posts

दूधवाला आया तो खुला डबल मर्डर का राज, घर में अकेले बुजुर्ग दंपती की चाकू से गोदकर हत्या

समस्तीपुर, 25 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) विभूतिपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा पटपारा वार्ड संख्या-11 में सोमवार की रात घर…

गुटखा लाने से इनकार करना पड़ा भारी: 14 वर्षीय बालक की गले में चाकू मारकर हत्या, वारदात के बाद मचा हड़कंप

बेगूसराय, 24 अगस्त (धरम कुमार) फुलवड़िया थाना क्षेत्र के आलूचट्टी-विश्वकर्मा टोला रोड में सोमवार को एक दिल दहला…

जन्मदिन समारोह से लौट रही नर्तकी को स्कूटी सवार ने सुनसान जगह ले जाकर बनाया हवस का शिकार, पांच अन्य पर भी गंभीर आरोप

पटना, 24 अगस्त (पटना डेस्क) छपरा जिला के अमनौर थाना क्षेत्र में रविवार को आर्केस्ट्रा में नर्तकी का…

बिहार में सियासी चेहरों के ठिकानों पर पुलिस का छापा: LJP-R विधायक के घर से पिस्टल-कारतूस बरामद, JDU सांसद ने उठाए सवाल

पटना, 24 अगस्त (अविनाश कुमार) बिहार में आपराधिक मामलों की जांच के बीच पुलिस की कार्रवाई ने सियासी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top