• Home
  • रेलवे
  • अमृत भारत योजना से बदलेगी गया जंक्शन की तस्वीर: रेलवे के बड़े अफसर का औचक निरीक्षण, तय समय पर काम पूरा करने का अल्टीमेटम
Image

अमृत भारत योजना से बदलेगी गया जंक्शन की तस्वीर: रेलवे के बड़े अफसर का औचक निरीक्षण, तय समय पर काम पूरा करने का अल्टीमेटम

पटना, 23 जून (पटना डेस्क) देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं और पर्यटकों की आस्था का प्रमुख केंद्र गयाजी अब जल्द ही विश्वस्तरीय रेलवे सुविधाओं से लैस होने जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गया जंक्शन के व्यापक पुनर्विकास कार्यों को गति देने के लिए पूर्व मध्य रेल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण-दक्षिण) राजीव गुप्ता सोमवार को गया पहुंचे और स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि गुणवत्ता से समझौता किए बिना सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं। राजीव गुप्ता ने स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, सर्कुलेटिंग एरिया, फुट ओवरब्रिज, प्रवेश एवं निकास द्वार सहित विभिन्न निर्माणाधीन स्थलों का बारीकी से जायजा लिया।

उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, सुरक्षा मानकों और तकनीकी गुणवत्ता की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के बाद आयोजित समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन और अत्याधुनिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के तहत स्टेशन परिसर में आधुनिक प्रतीक्षालय, उन्नत यात्री सूचना प्रणाली, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं, अत्याधुनिक शौचालय, एस्केलेटर, लिफ्ट और बेहतर यातायात प्रबंधन की व्यवस्था विकसित की जा रही है। साथ ही स्टेशन के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राजीव गुप्ता ने कहा कि गया देश के सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक और पर्यटन स्थलों में शामिल है।

यहां हर वर्ष लाखों की संख्या में बौद्ध, हिंदू और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में स्टेशन का स्वरूप भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का होना चाहिए ताकि यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके।निरीक्षण के दौरान डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीणा, निर्माण एवं इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कई रेल पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने परियोजना की चुनौतियों और शेष कार्यों पर भी चर्चा की।गया जंक्शन के निरीक्षण के बाद डीआरएम उदय सिंह मीणा ने रेल अनुमंडल अस्पताल और रेलवे कॉलोनी का भी दौरा किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, आवासीय व्यवस्था, स्वच्छता और कर्मचारियों को उपल कोब्ध सुविधाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।रेलवे प्रशासन का दावा है कि परियोजना पूर्ण होने के बाद गया जंक्शन पूर्व मध्य रेल के सबसे आधुनिक और मॉडल स्टेशनों में शामिल होगा, जिससे पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों को भी नया बल मिलेगा।

Releated Posts

नेपाल की बाढ़ से रेल मंडल में मचा हड़कंप: समस्तीपुर में हाई अलर्ट, ट्रैक-पुलों पर 24 घंटे नजर

समस्तीपुर, 27 अगस्त (हर्षिता “अश्क”) नेपाल में बाढ़ की भयावह स्थिति को देखते हुए पूर्व मध्य रेल के…

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: गोरखपुर कैंट-उनौला दोहरीकरण से 31 अगस्त से कई ट्रेनें रद्द, दर्जनों का बदला रूट

समस्तीपुर, 27 अगस्त (निज संवाददाता) रेलवे के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और परिचालन को सुगम बनाने के…

पटरियों के पास बच्चों की टोली बनेगी रेल साथी, पत्थरबाजी रोकने को आरपीएफ का बड़ा अभियान

बक्सर, 26 अगस्त (विक्रांत) रेलवे पटरियों और स्टेशनों के आसपास होने वाली पत्थरबाजी, अनधिकृत प्रवेश और अवरोध जैसी…

रेलवे की रसोई पर अब AI की पैनी नजर: रेल मदद होगा हाईटेक, घटिया खाना परोसने वालों पर कसेगा शिकंजा

नई दिल्ली, 25 अगस्त (सहयोगी संवाददाता विक्रांत) रेलवे यात्रियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण खान-पान सेवा उपलब्ध कराने के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top