• Home
  • मुख्य समाचार
  • बैठक में फूटा डीएम का गुस्सा: अनुपस्थित अफसरों पर कार्रवाई के आदेश, लापरवाही पर कड़ी चेतावनी
Image

बैठक में फूटा डीएम का गुस्सा: अनुपस्थित अफसरों पर कार्रवाई के आदेश, लापरवाही पर कड़ी चेतावनी

बक्सर, 22 जून (विक्रांत) जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कई विभागों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने अनुपस्थित एवं लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध कारण पृच्छा और अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल बक्सर तथा अंचलाधिकारी ब्रह्मपुर अनुपस्थित पाए गए, जिस पर संबंधित अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगने का आदेश दिया गया। वहीं अंचलाधिकारी सिमरी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अन्य लोगों से बातचीत करने तथा कार्य संबंधी जानकारी नहीं दे पाने पर भी कारण पृच्छा का निर्देश जारी किया गया।

हाल में आयोजित सहयोग शिविरों में मूलभूत सुविधाओं की कमी पाए जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी चौगाई से जवाब-तलब किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी बक्सर और डुमरांव को शिविरों से अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। डीएम ने स्पष्ट कहा कि सहयोग शिविरों में लापरवाही या अनुपस्थिति बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई होगी। हालांकि डुमरांव, चौसा और सिमरी के बीडीओ द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की गई।

बैठक में सरकारी भवनों के निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने, भूमि नहीं होने की स्थिति में एक सप्ताह के भीतर क्रय प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया। 1 जुलाई से शुरू होने वाले डिग्री कॉलेज की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने तथा सभी छात्र-छात्राओं का शत-प्रतिशत अपार आईडी बनाने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवश्यक कदम उठाने को कहा गया।

सिविल सर्जन को स्वास्थ्य केंद्रों में पेयजल, शौचालय, रैंप, बिजली और जेनरेटर जैसी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं महादलित टोलों में आधारभूत सुविधाओं के लिए प्रस्ताव तैयार करने, अतिक्रमण के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने और 75 दिनों से अधिक लंबित दाखिल-खारिज मामलों को तत्काल निपटाने का आदेश दिया गया। डीएम ने सभी अधिकारियों से समन्वय के साथ विकास कार्यों में तेजी लाने और आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top