• Home
  • मुख्य समाचार
  • जनता दरबार में उमड़ा समस्याओं का सैलाब: डीएम ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश, कहा- हर शिकायत का हो त्वरित समाधान
Image

जनता दरबार में उमड़ा समस्याओं का सैलाब: डीएम ने अधिकारियों को दिया सख्त निर्देश, कहा- हर शिकायत का हो त्वरित समाधान

समस्तीपुर, 22 जून (हर्षिता “अश्क”) समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतों और मांगों को लेकर पहुंचे, जहां डीएम ने एक-एक आवेदन का गंभीरता से संज्ञान लिया। जनता दरबार में भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों के आवेदन प्राप्त हुए।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।डीएम रोशन कुशवाहा ने स्पष्ट कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्रवाई की जाए तथा शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। जनता दरबार के दौरान विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

प्राप्त सभी आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनहित से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे जिलाधिकारी के समक्ष रखने का अवसर मिलने पर संतोष जताया। प्रशासन का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रमों से आमजन और प्रशासन के बीच संवाद मजबूत होता है तथा समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया में तेजी आती है।

Releated Posts

त्योहारों से पहले समस्तीपुर में ट्रैफिक पर शिकंजा: 8,146 वाहनों की जांच, 3,526 के कटे चालान

समस्तीपुर, 15 अक्टूबर (हर्षिता “अश्क”) दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सड़कों पर बढ़ने वाली भीड़…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दलित-महादलितों पर जुल्म के खिलाफ डुमरांव में माले का प्रतिरोध मार्च, किया पुतला दहन

बक्सर, 15 अक्टूबर (विक्रांत) बिहार के विभिन्न जिलों में दलित, महादलित, महिलाओं और मुस्लिम समुदाय के लोगों पर…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

सौर ऊर्जा से जगमगाएगा भागलपुर-बांका, 90 मेगावाट से ज्यादा क्षमता का नया पावर हब बनाने की तैयारी

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) आत्मनिर्भर भारत और हरित ऊर्जा की दिशा में भागलपुर और बांका अब बड़ी…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

दशहरा से पहले बक्सर में परिवहन विभाग का शिकंजा: 452 वाहनों के चालान, 28.47 लाख का जुर्माना

बक्सर, 14 अक्टूबर (विक्रांत) आगामी दशहरा एवं अन्य त्योहारों के दौरान जिले में शांतिपूर्ण माहौल, सुगम यातायात और…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top