• Home
  • Crime
  • मां के पास सो रही 9 माह की मासूम को उठा ले गया मामा: खेत में मिली लहूलुहान, पूछताछ में कबूला जघन्य अपराध
Image

मां के पास सो रही 9 माह की मासूम को उठा ले गया मामा: खेत में मिली लहूलुहान, पूछताछ में कबूला जघन्य अपराध

गोरखपुर, 21 जून (अंकित यादव) महराजगंज के गुलरिहा थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। मां के पास सो रही नौ माह की मासूम बच्ची को उसका नाबालिग मामा रात में उठाकर ले गया। शनिवार सुबह बच्ची घर से करीब 500 मीटर दूर एक खेत में गंभीर हालत में मिली। परिजन रात भर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन सुबह ग्रामीणों की सूचना पर उसका पता चल सका। पुलिस ने देर शाम मामले का खुलासा करते हुए महराजगंज निवासी आरोपित को अभिरक्षा में ले लिया। पूछताछ में उसने बच्ची को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की है।जानकारी के अनुसार महराजगंज जिले के पनियरा क्षेत्र का एक परिवार पिछले दस वर्षों से गुलरिहा इलाके में रह रहा है।

शुक्रवार रात परिवार की नौ माह की बच्ची अपनी मां के पास सो रही थी। रात करीब दो बजे मां की आंख खुली तो बच्ची बिस्तर से गायब थी। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने पूरी रात गांव तथा आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर एक खेत में टीनशेड के पास बच्ची खून से लथपथ हालत में मिली। सूचना मिलते ही परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटहट ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। वहां बच्ची का उपचार चल रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच शुरू की। संदेह के आधार पर बच्ची के नाबालिग मामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

उसने बताया कि वह तीन दिन पहले चंडीगढ़ से अपनी बहन के घर आया था। शुक्रवार रात उसने अपने बहनोई के साथ शराब पी थी। देर रात वह बच्ची को गोद में उठाकर खेत में ले गया। घटना को अंजाम देने के बाद पकड़े जाने के डर से उसे वहीं छोड़कर वापस घर लौट आया और सो गया।सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया है। उसके खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। आरोपी के मोबाइल फोन से कई आपत्तिजनक वीडियो और कुछ लड़कियों के नंबर भी मिले हैं, जिनकी जांच जारी है।

Releated Posts

रिश्वत के आरोप में बक्सर में निगरानी का बड़ा एक्शन, ब्रह्मपुर थाने का सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार पासवान धराया

बक्सर, 16 अक्टूबर (विक्रांत) जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्रह्मपुर थाना…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 16, 2026

थाने से 200 मीटर दूर करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, दीवार और सड़क बनाकर शुरू हुई खरीद-बिक्री

पटना, 15 अक्टूबर (पटना डेस्क) पूर्णियाँ जिले के जलालगढ़ थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर करोड़ों…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

शराब तस्करों ने उत्पाद विभाग की टीम पर बरसाईं गोलियां, सिपाही अजीत कुमार की मौत से मचा हड़कंप

नालंदा, 15 अक्टूबर (अविनाश पांडेय) जिले में शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 15, 2026

औरंगाबाद में पुलिस का बड़ा एक्शन: रातभर चला सघन अभियान, 45 गिरफ्तार, शराब से लेकर वारंट तक पर कसा शिकंजा

पटना, 14 अक्टूबर (पटना डेस्क) औरंगाबाद जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए मंगलवार…

ByByअशोक अश्क अक्टूबर 14, 2026

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top