• Home
  • मुख्य समाचार
  • सबौर से गूंजा जहर मुक्त खेती का मंत्र: कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लॉन्च की हाईटेक मधु इकाई, किसानों को दिया बड़ा संदेश
Image

सबौर से गूंजा जहर मुक्त खेती का मंत्र: कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लॉन्च की हाईटेक मधु इकाई, किसानों को दिया बड़ा संदेश

बक्सर, 20 जून (विक्रांत) बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर शनिवार को उस समय कृषि नवाचार और किसान हितैषी योजनाओं का केंद्र बन गया, जब बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विश्वविद्यालय की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया। अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने प्रधानमंत्री के आह्वान पर चल रहे अभियान “एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधरोपण कर की। इस दौरान मंत्री सहित अन्य अतिथियों ने सिंदूर के पौधे लगाए।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विश्वविद्यालय की विस्तारित एवं संवर्धित मधु प्रसंस्करण इकाई का उद्घाटन रहा। इस विस्तार के बाद शहद प्रसंस्करण क्षमता 2 क्विंटल प्रति छह घंटे से बढ़कर 6 क्विंटल प्रति छह घंटे हो गई है।

साथ ही अब शहद की बॉटलिंग, कैपिंग, सीलिंग और लेबलिंग की पूरी प्रक्रिया स्वचालित हो गई है। इससे उत्पाद की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों में उल्लेखनीय सुधार होगा।कृषि मंत्री ने विश्वविद्यालय में स्थापित आणविक पादप रोग प्रयोगशाला का भी उद्घाटन किया। यह प्रयोगशाला आधुनिक तकनीकों के माध्यम से पौधों के रोगों की वैज्ञानिक जांच एवं अनुसंधान को नई दिशा देगी। इसके बाद उन्होंने 31वीं शोध परिषद् की बैठक में भाग लेते हुए वैज्ञानिकों और किसानों को संबोधित किया।अपने संबोधन में विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि केवल 15 वर्षों में बिहार कृषि विश्वविद्यालय ने राज्य की कृषि को नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि किसानों के उत्पादों को जीआई टैग दिलाकर विश्वविद्यालय ने बिहार को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

उन्होंने वैज्ञानिकों से अनुसंधान को पूरी तरह किसानोपयोगी बनाने और कृषि विज्ञान की भाषा को सरल एवं देशज बनाने का आग्रह किया।मंत्री ने कहा कि खेती का भविष्य प्राकृतिक और जहर मुक्त कृषि में है। उन्होंने किसानों को अपनी कम से कम 25 प्रतिशत भूमि पर प्राकृतिक खेती अपनाने की सलाह दी तथा वैज्ञानिकों से इसके व्यावहारिक मॉडल विकसित करने का अनुरोध किया। साथ ही अल नीनो के प्रभाव को कम करने वाली फसली किस्मों और तकनीकों के विकास पर भी जोर दिया।इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार स्थित सामुदायिक रेडियो स्टेशन का भी वर्चुअल उद्घाटन किया गया, जो लगभग 8 लाख लोगों तक कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी जानकारी पहुंचाएगा।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह ने कृषि मंत्री का स्वागत करते हुए किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे।वहीं कर्पूरी सभागार में आयोजित पीएम किसान सम्मान निधि उत्सव में 700 से अधिक किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सुना और विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर किसान सम्मान निधि की नई किस्त जारी होने से किसानों में उत्साह का माहौल देखा गया।

Releated Posts

प्रशांत किशोर की पढ़ाई पर उठे सवालों का खुला राज: चुनावी हलफनामे ने खोले शिक्षा के पन्ने, बिहार से फ्रांस तक का सफर आया सामने

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार की सियासत में इन दिनों जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर…

बिहार में ग्रीन एनर्जी की बड़ी छलांग: 2,178 करोड़ की मांग, 3305 मेगावाट सोलर परियोजनाओं से बदलेगी बिजली की तस्वीर

पटना, 14 जुलाई (अविनाश कुमार) बिहार में स्वच्छ और हरित ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाने की…

शाम्हो की किस्मत बदलने की तैयारी! रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे से मिलेगा बेगूसराय का सीधा रास्ता, गंगा पर बनेगा मेगा पुल

बेगूसराय, 14 जुलाई (धरम कुमार) बेगूसराय जिले के शाम्हो दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए वर्षों पुराना सपना…

खान सर को बड़ी राहत: चर्चित कोचिंग फायरिंग-तोड़फोड़ मामले में कोर्ट ने दी अग्रिम जमानत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

पटना, 13 जुलाई (अविनाश कुमार) पटना के बहुचर्चित कोचिंग विवाद और फायरिंग मामले में चर्चित शिक्षक खान सर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top