• Home
  • मुख्य समाचार
  • पेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, बिहारशरीफ में फूंका गया प्रधानमंत्री का पुतला
Image

पेपर लीक, महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का हल्ला बोल, बिहारशरीफ में फूंका गया प्रधानमंत्री का पुतला

नालंदा, 20 जून (अविनाश पांडेय) नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को लगातार हो रहे पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रम कल्याण मैदान, बिहारशरीफ से आक्रोश मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हॉस्पिटल चौराहा पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल हुए। आक्रोश मार्च शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए हॉस्पिटल चौराहा पहुंचा, जहां केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया।

इस अवसर पर नालंदा जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष विवेक कुमार सिन्हा ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश का युवा लगातार पेपर लीक की घटनाओं से परेशान है, किसान महंगाई की मार झेल रहा है और लाखों शिक्षित युवक-युवतियां बेरोजगारी के कारण भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता के मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है, जबकि युवाओं और आम लोगों से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। विवेक कुमार सिन्हा ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम लोगों की आर्थिक स्थिति को कमजोर कर दिया है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल तथा दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों और युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए और युवाओं के लिए रोजगार सृजन, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता तथा महंगाई पर नियंत्रण की मांग की। नेताओं ने कहा कि यदि जनसमस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।इस अवसर पर नंदु पासवान, जमाल अशरफ जमाली, उस्मान गनी, राजीव कुमार मुन्ना, इंजीनियर टीपू, अनिल कुमार, डॉ. अवधेश प्रसाद, अजय कुमार पांडेय, सदन मलिक, सुजानी कुमार, ममता रानी, किरानी पासवान, रजनीश कुमार, अजीत राज (मीडिया प्रभारी), चंदन यादव, वाल्मिक पासवान, शैलेश कुमार, सत्येंद्र कुमार, प्रमोद कुमार और सुभाष सहित जिला कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Releated Posts

स्कूल में डीएम ने खुद चखा मिड-डे मील: खुली बदइंतजामी की पोल, कम उपस्थिति और गंदगी पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

बक्सर, 30 अगस्त (विक्रांत) जिला पदाधिकारी श्रीमती साहिला ने प्राथमिक विद्यालय उमरपुर (बालक) एवं (बालिका) का निरीक्षण कर…

कविवर यदुनंदन रसिक की याद में गूंजा साहित्य का स्वर: 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, प्रभात पुस्तकालय को फिर संवारने की पहल

समस्तीपुर, 30अगस्त (रामबालक राय) प्रभात पुस्तकालय के संस्थापक एवं कविवर यदुनंदन रसिक की 21वीं पुण्यतिथि पर जितवारपुर स्थित…

नशे के सौदागरों पर 51 हजार का जुर्माना, राजपुर में सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया नशामुक्त पंचायत का संकल्प

पटना, 30 अगस्त (पटना डेस्क) सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर पंचायत के राजपुर गांव में…

दरभंगा में आईटी क्रांति: आईटी पार्क में स्टार्टअप की बाढ़ लाने की तैयारी, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए दरवाजे

दरभंगा, 29 अगस्त (अजय राय) मिथिला में सूचना प्रौद्योगिकी और नवाचार को नई रफ्तार देने की कवायद तेज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top